technology

Jio या Airtel? 100 रुपये ज्यादा देकर किस रिचार्ज प्लान में मिलेगा ज्यादा फायदा

July 25, 2026

Jio या Airtel? 100 रुपये ज्यादा देकर किस रिचार्ज प्लान में मिलेगा ज्यादा फायदा

रिचार्ज प्लानImage Credit source: Getty Images

Jio Vs Airtel Prepaid Plan Comparison: अगर आप जियो के 999 रुपये और एयरटेल के 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बीच फैसला नहीं कर पा रहे हैं, तो यह तुलना आपके काम की है. दोनों प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और 5जी बेनिफिट देते हैं, लेकिन वैलिडिटी, ओटीटी और एआई फीचर्स में बड़ा अंतर है. जियो जहां ज्यादा वैलिडिटी और अतिरिक्त बेनिफिट देता है, वहीं एयरटेल कम कीमत में बेसिक सुविधाएं उपलब्ध कराता है. आइए जानते हैं दोनों प्लान में क्या मिलता है.

जियो के 999 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

जियो का 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें हर दिन 2 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है और डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है. एलिजिबल यूजर्स को जियो ट्रू 5जी कवरेज वाले इलाकों में अनलिमिटेड 5जी डेटा भी मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं. कंपनी इस प्लान में तीन महीने का जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 50 जीबी जियोएआईक्लाउड स्टोरेज और 18 महीने का गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन भी देती है. इसके साथ 5 टीबी क्लाउड स्टोरेज और दूसरे एआई फीचर्स का भी फायदा मिलता है.

एयरटेल के 899 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

एयरटेल का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें हर दिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है और लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 केबीपीएस रह जाती है. प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग के साथ रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं. कंपनी इस प्लान में फ्री हेलो ट्यून की सुविधा देती है, जिससे यूजर हर 30 दिन में बिना अतिरिक्त खर्च के नई ट्यून सेट कर सकते हैं. एलिजिबल यूजर्स को सपोर्टेड एरिया में अनलिमिटेड 5जी डेटा का भी फायदा मिलता है. हालांकि एसएमएस लिमिट खत्म होने के बाद हर एसटीडी एसएमएस के लिए 1.5 रुपये का चार्ज देना होगा.

कौन सा प्लान लेना है फायदेमंद?

अगर आपकी प्राथमिकता कम खर्च में बेसिक कॉलिंग और डेटा बेनिफिट है तो एयरटेल का 899 रुपये वाला प्लान एक विकल्प हो सकता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं. वहीं जियो का 999 रुपये वाला प्लान 98 दिनों की लंबी वैलिडिटी, रोज 2 जीबी डेटा, जियोहॉटस्टार मोबाइल, जियोएआईक्लाउड और गूगल जेमिनी प्रो जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स के साथ आता है. इसी वजह से दोनों प्लान की तुलना में जियो का प्लान ज्यादा वैल्यू देने वाला नजर आता है, क्योंकि इसमें बेसिक सुविधाओं के साथ एंटरटेनमेंट और एआई से जुड़ी अतिरिक्त सेवाएं भी शामिल हैं. लेकिन इसके लिए आपको 100 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: iPhone से Android पर स्विच करना हुआ बेहद आसान! बिना एप ट्रांसफर होगा एक-एक डेटा

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button