Jio ने अपने ग्राहकों के लिए 299 रुपये वाला प्लान ऑफर करना जारी रखा है। वहीं Airtel ने अपना 299 रुपये वाला प्लान हटाकर 349 रुपये वाले प्लान को नया बेस ऑप्शन बना दिया है।

Jio के 299 रुपये और Airtel के 349 रुपये वाले प्लान में समझें अंतर। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Jio ने बीते दिनों एलान किया कि उसका 299 रुपये वाला प्लान जारी रहेगा। साथ ही कंपनी ने 300 रुपये वाले Jio Prime प्लान को भी पेश किया है। इसे खरीदने से ग्राहक मौजूदा प्लान को उसी कीमत पर एक साल तक लॉक कर सकेंगे। यानी अगर 299 रुपये वाले प्लान की कीमत बाद में बढ़ भी जाए। तब भी ग्राहक इस प्लान को इसी कीमत में खरीद पाएंगे। जबकि Airtel ने अपना 299 रुपये वाला प्लान बंद करके 349 रुपये वाले प्लान को नया बेस प्लान बना दिया है। दोनों प्लान्स में वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा के मामले में कुछ समानताएं हैं, लेकिन कुल मिलाकर दोनों प्रीपेड प्लान्स अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं। Jio अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ AI बेनेफिट्स दे रहा है, जबकि दूसरी तरफ Airtel अपने प्लान में Apple Music और Adobe Express Premium की सुविधा दे रहा है। अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि कौन सा रीचार्ज चुनें, तो यहां Jio के 299 रुपये और Airtel के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स पर आइए एक नजर डालते हैं।
Jio का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio का 299 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है, जिसका डेली का खर्च लगभग 10.7 रुपये आता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और डेली 100 SMS के साथ हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है।
कॉलिंग और डेटा बेनेफिट्स के अलावा, ये प्लान 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी बंडल करता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। इतना ही नहीं, यूजर्स को 5,000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और दूसरे फीचर्स भी मिलते हैं।

Airtel का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
दूसरी तरफ, Airtel का 349 रुपये वाला प्लान पूरे 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 SMS और 2GB डेली डेटा देता है। जहां Airtel 5G नेटवर्क उपलब्ध है, वहां ये प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है। इस प्रीपेड प्लान का डेली का खर्च 12.5 रुपये बैठता है।
ये टेलीकॉम दिग्गज बेसिक कॉलिंग और डेटा फीचर्स के साथ 6 महीने का Apple Music, 12 महीने का Adobe Express Premium, फ्री HelloTunes और The Safe Network की सुविधा भी दे रहा है। यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Airtel इस प्लान में स्पैम और फ्रॉड प्रोटेक्शन भी शामिल करता है।
Jio ₹299 vs Airtel ₹349: आपको कौन सा प्लान चुनना चाहिए?
भले ही Jio और Airtel के प्रीपेड प्लान्स कॉलिंग और डेटा के मामले में मिलते-जुलते हों, लेकिन असली फर्क इनके साथ मिलने वाले एडिशनल बेनेफिट्स में है। अगर आपको ऐसा प्लान चाहिए जिसमें ज्यादा क्लाउड स्टोरेज और AI बेनेफिट्स मिलें, तो Jio का 299 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। इसके अलावा ये Airtel के प्लान से 50 रुपये सस्ता है और रोजाना के हिसाब से आपके लगभग 1.80 रुपये बचाता है।
वहीं दूसरी ओर, Airtel का प्लान भले ही थोड़ा महंगा हो, लेकिन ये Jio के 1.5GB के मुकाबले डेली 2GB डेटा देता है। आसान शब्दों में कहें तो Airtel अपनी 28 दिनों की वैलिडिटी में 14GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर करता है। इसके साथ ही इसमें Apple Music और Adobe Express मिलते हैं, जो आपको एडिशनल एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव टूल्स का फायदा देते हैं।
आखिरी फैसला आपकी प्रायोरिटी पर डिपेंड करता है: क्या आपको कम कीमत में ज्यादा क्लाउड स्टोरेज और AI फीचर्स वाला प्लान चाहिए, या फिर आप एक्स्ट्रा डेटा, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव टूल्स वाला प्लान चाहते हैं।