
Jio 2025 Recharge PlanImage Credit source: Magnific/File Photo
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हैं, तो जियो का 2025 रुपये वाला प्लान आपके काम का हो सकता है. इस प्लान में 200 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है. इसके अलावा एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं. खास बात यह है कि प्लान में जियोहॉटस्टार, जियोएआईक्लाउड और गूगल जेमिनी प्रो जैसे फायदे भी शामिल हैं.
200 दिन की वैलिडिटी और 500GB डेटा
जियो के 2025 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कुल 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, यानी पूरी वैलिडिटी में कुल 500GB डेटा मिलेगा. तय दैनिक डेटा सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64केबीपीएस रह जाएगी. इसके अलावा एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा भी शामिल है.
जियोहॉटस्टार और जियोएआईक्लाउड का फायदा
इस प्लान के साथ जियो यूजर्स को जियोहॉटस्टार का मोबाइल प्लस हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है. इसके अलावा जियोएआईक्लाउड पर 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा. यानी रिचार्ज के साथ मनोरंजन के लिए ओटीटी सब्सक्रिप्शन और फाइलों को स्टोर करने के लिए क्लाउड स्टोरेज, दोनों का फायदा मिलेगा. यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है, जो एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और अतिरिक्त डिजिटल सेवाओं का फायदा चाहते हैं.
18 महीने का गूगल जेमिनी प्रो फ्री
जियो के इस प्लान में एलिजिबल ग्राहकों को 18 महीने का गूगल जेमिनी प्रो प्लान फ्री दिया जा रहा है. इसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है. इसके साथ 5000GB क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना समेत दूसरे एआई फीचर्स का फायदा भी मिलेगा. यानी 2025 रुपये के इस रिचार्ज में लंबी वैलिडिटी और मोबाइल डेटा के साथ एआई और क्लाउड स्टोरेज से जुड़े कई फायदे भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: अटक-अटक कर चल रहा लैपटॉप? बिना एक भी रुपया खर्च किए ऐसे बढ़ाएं स्पीड

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More