Jashpur Lover Murder: छत्तीसगढ़ के जशपुर (Jashpur News) में जशपुर लवर मर्डर (Jashpur Lover Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटी को परेशान करने से मना करने पर एक युवक ने उसकी मां की हत्या कर दी। मामला आस्ता थाना क्षेत्र के हर्री गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका (30) को लड़की से एकतरफा प्यार था और वह उससे बात करना चाहता था। लड़की के मना करने के बाद उसकी मां धनमनी बाई (55) ने भी आरोपी को बेटी को परेशान करने से रोक दिया था।
घर में घुसकर महिला के सिर पर किया वार
जशपुर लवर मर्डर (Jashpur Lover Murder) मामले में बताया गया कि 3 सितंबर को धनमनी बाई का पति करीब 11:30 बजे मवेशी चराने के लिए घर से निकला था। शाम करीब 6 बजे जब वह वापस लौटा तो पत्नी जमीन पर पड़ी मिली। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट थी और आसपास खून बिखरा हुआ था। पास में धारदार हथियार भी पड़ा था। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद 4 सितंबर को पति ने आस्ता थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: CG Best Police Captain IPS Gaurav Rai: सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026 में IPS गौरव राय का नाम, CM साय ने दी बधाई
विवाद के बाद झारखंड भाग गया आरोपी
जशपुर लवर मर्डर (Jashpur Lover Murder) की जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कुछ दिन पहले महिला के घर आया था और उसके साथ विवाद हुआ था। वारदात के बाद अवधेश अपने गांव कोमडो में नहीं मिला। इसके बाद टेक्निकल सर्विलांस (Technical Surveillance) के जरिए उसकी लोकेशन झारखंड के रायडीह में मिली। जशपुर पुलिस (Jashpur Police) की टीम ने रायडीह पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जशपुर लेकर आई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की।
यह भी पढ़ें:CG Congress Prabhari Sukhdev Bhagat: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी बने सुखदेव भगत, सचिन पायलट को पंजाब भेजा, भूपेश को असम की जिम्मेदारी
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा
जशपुर लवर मर्डर (Jashpur Lover Murder) मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच (Forensic Investigation) भी कराई है। जांच में सामने आया कि आरोपी लड़की से एकतरफा प्यार करता था और उसकी मां द्वारा उसे बेटी से दूर रहने की बात कहे जाने से नाराज था। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों और हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Bhind Power Cut: भिंड में बलराम कृषि महोत्सव में सीएम के संबोधन के दौरान 15 मिनट बिजली गुल, कलेक्टर ने अधिकारियों को नोटिस देकर मांगा जवाब
यह भी पढ़ें: "मुझे कम आंकने की भूल न करें", DISHA बैठक के बाद बरसीं Kangana Ranaut
लेखक
![]()