world-news

Jana Nayagan box office: 35% के ड्राप के साथ विजय की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानिए यहां

July 31, 2026

बॉक्स ऑफिस

  • Authored by: ललित कुमार
  • Updated Jul 31, 2026, 10:13 AM IST

Jana Nayagan box office Day 8: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' के 8वें दिन के कलेक्शन में 35% की गिरावट देखी गई है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो गया है।

Image

इतना हुआ विजय की फिल्म का कलेक्शन

Jana Nayagan Box office: अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने थलापति विजय की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वैसे तो यह मूवी 2026 की शरूआत में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड की ओर से क्लीयरेंस ना मिलने की वजह से यह लंबे समय तक अटकी रही। 23 जुलाई को रिलीज होने के बाद इस मूवी से बहुत उम्मीदें थीं क्योंकि यह बतौर एक्टर विजय की आखिरी फिल्म है। इसके बाद वे अपना पूरा समय राजनीति में लगाएंगे। खास बात यह है कि विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'जना नायगन' के 8वें दिन के कलेक्शन 35% की गिरावट देखने को मिली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yash की 'टॉक्सिक' को साइन करने का Kiara Advani ने बताया कारण, बोलीं 'करियर में ऐसा मुकाम...')

8वें दिन इतने करोड़ रही 'जना नायगन' की कमाई

हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man Brand New Day) इंडिया में रिलीज हो गई है। इस मूवी ने पहले दिन भारत में 60 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की लोकप्रियता भारतीय दर्शकों में भी जबरदस्त है और आने वाले दिनों में थलापति विजय की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायगन' की कमाई पर काफी असर पड़ सका है। 'जना नायगन' में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar

ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Box-Office

End of Article