world-news

सर्जियो गोर के 'J&K भारत का अहम हिस्सा' वाले बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, US राजनयिक को किया तलब

August 19, 2026

दुनिया

  • Reported by: Akanksha SwarupEdited by: अनुराग गुप्ता
  • Updated Aug 19, 2026, 11:05 PM IST

Sergio Gor Jammu Kashmir Visit: पाकिस्तान ने बुधवार को इस्लामाबाद में अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत को तलब किया और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की हालिया जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान दिए गए बयान पर आपत्ति दर्ज कराई।

Image

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (फोटो साभार: @USAmbIndia)

Photo :

Twitter

Sergio Gor Jammu Kashmir Visit: पाकिस्तान ने बुधवार को इस्लामाबाद में अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत को तलब किया और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की हालिया जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान दिए गए बयान पर आपत्ति दर्ज कराई।

PAK को लगी मिर्ची

पाकिस्तान को सर्जियो गोर की जम्मू-कश्मीर वाले बयान को लेकर तीखी मिर्ची लगी। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस्लामाबाद ने सर्जियो गोर के बयान की कड़ी निंदा की। इस दौरान, पाकिस्तान ने अपना पक्ष दोहराते हुए कहा कि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है।

'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

सर्जियो गोर इन दिनों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान, उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, ''जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा और एक बेहद खूबसूरत जगह है।'' साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए जारी यात्रा परामर्श की समीक्षा करेगा।

सर्जियो गोर ने कहा, "अमेरिका यात्रा से जुड़ी चेतावनियां जारी करता है और हम समय-समय पर इनकी समीक्षा भी करते हैं। मैं आज यहां कोई बड़ी घोषणा तो नहीं कर सकता, लेकिन हम इस मुद्दे पर विचार जरूर करेंगे।" उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि नई दिल्ली, यहां के मुख्यमंत्री और यहां के प्रशासन ने इस क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कुछ बेहतरीन कदम उठाए हैं।"

सर्जियो गोर ने कहा, "इसलिए हम इस बात पर विचार करेंगे कि क्या अमेरिका की ओर से जारी यात्रा चेतावनी के स्तर को कम किया जाना चाहिए, क्योंकि जैसा कि मैंने पहले कहा, यह एक खूबसूरत जगह है। मुझे लगता है कि बहुत से अमेरिकी जम्मू-कश्मीर आकर इसकी खूबसूरती का दीदार करना और यहां मौजूद अवसरों के बारे में जानना पसंद करेंगे।"

CM अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर

श्रीनगर पहुंचने के तुरंत बाद गोर ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा, "मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं। हमारी अभी बहुत अच्छी बातचीत हुई। कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें हम वाशिंगटन और नयी दिल्ली के समक्ष उठाने की उम्मीद करते हैं। यह एक बहुत ही गर्मजोशी भरी और सौहार्दपूर्ण बैठक थी। हम इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।"

Anurag Gupta

अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • World

End of Article