Aug 30, 2026 10:43 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Itel किसानों के लिए एक नया मजबूत फोन लाने की तैयारी कर रहा है। यह Rugged फीचर फोन भारत में सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाला है। इस फोन में में IP54 Water और Dust Resistance के साथ दो Lamp Torch और किसानों के लिए खास Agri Button मिलेगा।

Itel ला रहा है ‘लोहे जैसा’ फोन, Agri Button और Dual Torch होंगे खास
Itel जल्द ही एक ऐसा फोन लाने की तैयारी में है, जिसे खास तौर पर मुश्किल परिस्थितियों में काम करने वाले लोगों और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने अपने नए Itel Tough को टीज किया है और इसकी लॉन्चिंग सितंबर 2026 में होने की पुष्टि की है। यह फोन Itel की नई INNO यानी Innovation Series का हिस्सा होगा। कंपनी इसे आम फीचर फोन से अलग एक Rugged फोन के तौर पर पेश कर रही है। यह फोन भारत के Tier-2 और Tier-3 शहरों के अलावा गांवों, खेतों और आउटडोर काम करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। यानी इसका फोकस सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा के कठिन कामों में फोन को ज्यादा उपयोगी बनाना है।
फोन की सबसे खास चीजों में IP54 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस, डुअल-लैंप टॉर्च और किसानों के लिए खास तौर पर बनाया गया 'एग्री बटन' है। खास तौर पर 'एग्री बटन' इसे दूसरे फीचर फोन से अलग बनाता है, क्योंकि यह सिर्फ एक बटन दबाकर सरकारी एग्रीकल्चर हेल्पलाइन से जुड़ने की सुविधा देता है।
सितंबर में लॉन्च होगा Itel Tough
Itel ने अपने नए Tough फीचर फोन को सितंबर में लॉन्च करने का ऐलान किया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी सटीक कीमत और सेल की तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, फोन को लेकर कंपनी ने कई अहम फीचर्स की जानकारी जरूर शेयर की है।
धूल और पानी से नहीं होगा इतनी आसानी से खराब
Itel Tough की सबसे बड़ी खासियत इसका IP54 Rating है। इसका मतलब है कि फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर ऐसे लोगों के लिए काफी काम का हो सकता है जो खेत में काम करते हैं।
एक बटन दबाते ही खेती की जानकारी
Itel Tough का सबसे दिलचस्प फीचर इसका Agri Button है। कंपनी के मुताबिक, फोन में दिया गया यह Dedicated One-Touch Button किसानों को सरकारी हेल्पलाइन से जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी और सलाह लेने में मदद मिल सकती है। यानी किसान को किसी नंबर को खोजने या याद रखने की जरूरत नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर एक बटन दबाकर संबंधित हेल्पलाइन तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा।
Dual-Lamp Torch रात में आएगी बड़े काम
फोन में Dual-Lamp Torch भी दी गई है। नाम से ही साफ है कि इसमें दो लैंप वाला Torch Setup मिलेगा, जिसे कम रोशनी या रात में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। खेतों में रात के समय काम करने वाले किसान, रात की शिफ्ट में काम करने वाले मजदूर के लिए यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है।