मुंबई: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई ब्रोकरेज फर्मों ने इस इश्यू को सकारात्मक रेटिंग दी है और लिस्टिंग पर 15 से 20 फीसदी तक की शुरुआती बढ़त की संभावना जताई है। एमके रिसर्च ने 16 अक्टूबर की अपनी एक रिपोर्ट में इस IPO को 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, जियो की मजबूती बाजार स्थिति, ग्राहकों तक पहुंच कीमत तय करने की क्षमता और भविष्य में कारोबार बढ़ाने की संभावनाएं इसे आकर्षक बनाती है। लेकिन लिस्टिंग पर मिलने वाला वास्तविक रिटर्न बाजार की परिस्थितियों और निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगा।
जियो और भारती एयरटेल की वैल्यूएशन की तुलना
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट ने भी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 की कमाई के आधार पर ऊपरी प्राइस बैंड पर जियो का P/E अनुपात लगभग 33.3 गुना है, जबकि भारती एयरटेल का यह अनुपात 40.7 गुना बताया गया है। इस तुलना में जियो का वैल्यूएशन करीब 18 प्रतिशत कम दिखाई देता है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी की भविष्य की ग्रोथ की कुछ उम्मीदें मौजूदा कीमत में पहले से शामिल हो सकती हैं। इसलिए निवेश से पहले जोखिम और वैल्यूएशन दोनों को समझना जरूरी है।
5G निवेश घटने से बढ़ सकती है कंपनी की कमाई
विशेषज्ञों के मुताबिक, जियो के लिए राहत की बात यह है कि 5G नेटवर्क पर बड़े निवेश का दौर काफी हद तक पूरा हो चुका है। एमके रिसर्च के अनुसार, FY24 से FY26 के बीच कंपनी का पूंजीगत खर्च राजस्व के 48.8 प्रतिशत से घटकर 23.3 प्रतिशत रह गया। FY26 में कंपनी का फ्री कैश फ्लो करीब 32,500 करोड़ रुपये रहा। आगे निवेश की जरूरत कम होने पर कंपनी के पास ज्यादा नकदी बच सकती है, जिससे कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ब्रॉडबैंड, AI और क्लाउड से बढ़ेगी ग्रोथ?
जियो की भविष्य की संभावनाएं केवल मोबाइल सेवाओं तक सीमित नहीं हैं। विशेषज्ञ होम ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज सेवाओं, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को कंपनी के लिए नए अवसर मान रहे हैं। जियो की अपनी तकनीक को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचाना भी लंबी अवधि में फायदेमंद हो सकता है। इन क्षेत्रों में कारोबार बढ़ने से कंपनी की कमाई को सपोर्ट मिल सकता है, हालांकि वास्तविक नतीजे उसके प्रदर्शन और बाजार की मांग पर निर्भर करेंगे।
Jio IPO प्राइस बैंड, तारीख और लॉट साइज
जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इसके आईपीओ का प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये तय किया गया है। लॉट साइज 12 शेयरों का है। ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए 13,428 रुपये निवेश करने होंगे। इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए निर्धारित है।
Jio IPO GMP और रिलायंस के शेयर पर असर
इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, जियो IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 237 रुपये बताया गया है। ऊपरी प्राइस बैंड 1,119 रुपये के मुकाबले यह करीब 21.2 प्रतिशत संभावित प्रीमियम को दर्शाता है। जियो का प्राइस बैंड सामने आने के बाद 15 अक्टूबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 3.4 प्रतिशत चढ़ा था। स्वतंत्र लिस्टिंग से शेयरधारकों के लिए वैल्यू अनलॉक होने की संभावना भी बाजार की दिलचस्पी का हिस्सा है।
Jio IPO Details | Jio IPO GMP Today | Jio IPO Price band | Jio Platforms IPO News
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- दशहरा बीतते ही मिलेगी DA Hike की गुड न्यूज? कैबिनेट बैठक की इस तारीख से जगी नई उम्मीदें
- इस मशहूर बॉलीवुड सिंगर के पिता का अचानक निधन, शोक में डूबा पूरा परिवार, सेलेब्स भी जता रहे हैं गहरा शोक
- आग का गोला बनाकर उड़ रहा था हेलीकॉप्टर फिर हो गया क्रैश, वीडियो देखकर रह जायेंगे दंग, जानें कितनों की हुई मौत