एपल ने अपना पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. फोन 256GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज ऑप्शन में आता है. इसमें 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.4 इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया है. फोन में A20 प्रो चिप, 48 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. आईफोन डुओ के प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे. फोन को दो कलर ऑप्शन- स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर में पेश किया गया है. एपल ने फोल्डेबल फोन के लिए iOS 27 को भी खास तौर पर तैयार किया है, जिसमें मल्टीटास्किंग और नए कंट्रोल्स दिए गए हैं.
2.99 लाख रुपये से शुरू कीमत, 2TB तक स्टोरेज
भारत में आईफोन डुओ की कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 2,99,900 रुपये से शुरू होती है. वहीं 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये है. आईफोन डुओ को स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर में पेश किया गया है. इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी.

iPhone Duo
7.6 इंच का सबसे बड़ा आईफोन डिस्प्ले
अनफोल्ड होने पर आईफोन डुओ में 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जो एपल के किसी आईफोन में दिया गया अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है. वहीं आउटर स्क्रीन 5.4 इंच की है और आईफोन 18 प्रो के करीब 90 फीसदी स्क्रीन एरिया के बराबर है. दोनों डिस्प्ले में ProMotion, Always On और 3,000 निट्स तक की आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है. फोन में 100 से ज्यादा कंपोनेंट से बना प्रिसीजन हिंज और टाइटेनियम कंस्ट्रक्शन दिया गया है. फ्रंट पर Ceramic Shield 2 है और फोन को IP68 रेटिंग मिली है.

iPhone Duo
48MP के दो कैमरे और फोल्डेबल iOS
आईफोन डुओ में 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. इसमें 12MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा मिलता है. फोल्डेबल डिजाइन की वजह से इसमें स्मार्ट टेक, डुओ प्रीव्यू और आउटर डिस्प्ले की मदद से रियर कैमरे से सेल्फी जैसे फीचर्स मिलते हैं. एपल ने iOS 27 को फोल्डेबल स्क्रीन के लिए तैयार किया है, जिसमें स्पिलिट व्यू मल्टीटास्किंग और नए कंट्रोल्स दिए गए हैं. फोन में एपल इंटेलिजेंस और सिरी AI का सपोर्ट भी मिलता है.

iPhone Duo
A20 प्रो चिप और 24 घंटे की बैटरी
आईफोन डुओ में A20 प्रो चिप दी गई है, जिसके साथ कस्टम वेपर चेंबर भी दिया गया है. यह फोन के थर्मल मैनेजमेंट को बेहतर करता है. एपल का दावा है कि आईफोन 17 प्रो के मुकाबले लगातार परफॉर्मेंस 35 फीसदी तक बेहतर है. फोन में डुअल-बैटरी सेटअप मिलता है और दोनों डिस्प्ले को बराबर इस्तेमाल करने पर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है.
ये भी पढ़ें: पहले से बड़ी बैटरी और दमदार अपडेट के साथ लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More