
iPhone 17 Pro MaxImage Credit source: Apple
एपल के आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स पर बड़ी कीमत कटौती देखने को मिली है. फ्लिपकार्ट पर दोनों मॉडल 5,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं. इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से 9,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है. ऐसे में खरीदारों को कुल 14,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. कंपनी 9 सितंबर को आईफोन 18 सीरीज लॉन्च करने वाली है. इसमें आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स आ सकते हैं.
iPhone 17 Pro Max पर 14 हजार तक बचत
आईफोन 17 प्रो मैक्स की भारत में शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये थी. फ्लिपकार्ट पर अब यह 1,44,900 रुपये में लिस्टेड है, यानी सीधे 5,000 रुपये की कटौती हुई है. एसबीआई या आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 6,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे प्रभावी कीमत 1,38,900 रुपये हो जाती है. वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 9,000 रुपये की छूट के साथ कीमत 1,35,900 रुपये तक आ सकती है. इस तरह कुल 14,000 रुपये तक की बचत संभव है.
iPhone 17 Pro भी हुआ सस्ता
आईफोन 17 प्रो की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी, जिसे फ्लिपकार्ट पर 5,000 रुपये घटाकर 1,29,900 रुपये कर दिया गया है. इस मॉडल पर भी बैंक कार्ड ऑफर उपलब्ध हैं. कार्ड के हिसाब से अतिरिक्त छूट मिल सकती है और इसकी प्रभावी कीमत 1,25,900 रुपये से भी कम हो सकती है. आईफोन 18 प्रो सीरीज के आने से पहले मौजूदा प्रो मॉडल पर यह कीमत कटौती उन खरीदारों के लिए आकर्षक हो सकती है, जो नई सीरीज का इंतजार नहीं करना चाहते.
अभी खरीदें या iPhone 18 Pro का इंतजार?
आईफोन 17 प्रो सीरीज पर मिली छूट के बाद खरीदारों के सामने दो विकल्प हैं. अगर नई जनरेशन का मॉडल चाहिए तो आईफोन 18 प्रो का इंतजार किया जा सकता है, जिसकी घोषणा 9 सितंबर को होने की उम्मीद है. वहीं कम कीमत में मौजूदा प्रो मॉडल लेना चाहते हैं तो आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स पर मिल रही छूट पर विचार किया जा सकता है. प्रो मैक्स में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि स्टैंडर्ड प्रो ज्यादा कॉम्पैक्ट फोन चाहने वालों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें: कंफर्म: 3 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Redmi 17 5G, मिलेगी 7900mAh की बड़ी बैटरी

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More