नई दिल्ली: iPhone 17 Price Big Discount: अगर आप नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Flipkart की Big Billion Days Sale आपके लिए बेहद खास हो सकती है। इस सेल में Apple के iPhone 17 पर शानदार ऑफर (iPhone 17 Price Big Discount) मिलने वाला है। फोन के 256GB मॉडल की मौजूदा लिस्टेड कीमत 99,900 रुपये है, लोकिन ऑफर्स के बाद इसे 79,999 रुपये के इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी खरीदार को करीब 19,901 रुपये की बचत करने का मौका मिल सकता है।
लॉन्च के बाद बढ़ी फोन की कीमत
iPhone 17 के 256GB मॉडल को भारत में शुरुआत में 82,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बाद में इसकी कीमत बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी गई। अब Flipkart की फेस्टिव सेल में इसका सेल प्राइस 84,999 रुपये बताया गया है। इसके बाद बैंक डिस्काउंट (iPhone 17 Price Big Discount) और एक्सचेंज बोनस का फायदा लेने पर प्रभावी कीमत 79,999 रुपये तक पहुंच सकती है। लेकिन पूरी बचत सभी ग्राहकों को नहीं मिलेगी।
बैंक कार्ड से मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट
Flipkart के मुताबिक, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट (Extra Discount) मिल सकती है। इसके अलावा योग्य ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके 3,000 रुपये का फ्लैट एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। इन दोनों ऑफर्स का फायदा मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत 79,999 रुपये बताई जा रही है। इसलिए खरीदारी से पहले कार्ड की पात्रता और ऑफर की शर्तें जरूर चेक कर लें।
पुराने फोन से कीमत और घट सकती है
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो iPhone 17 को और कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है। एक्सचेंज की रकम फोन के मॉडल, कंडीशन और उसकी वैल्यू पर निर्भर करेगी। कुछ पुराने iPhone मॉडल पर ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकती है। इसलिए 79,999 रुपये को सभी खरीदारों के लिए फाइनल कीमत नहीं माना जा सकता।
9 अक्टूबर से शुरू होगी बड़ी सेल
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। वहीं Flipkart Plus, Flipkart Black और कुछ अन्य योग्य ग्राहकों को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। ऐसे ग्राहक अन्य खरीदारों से पहले iPhone 17 समेत दूसरे ऑफर्स (iPhone 17 Price Big Discount) का फायदा उठा सकेंगे। ऑर्डर करने से पहले checkout पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और अंतिम कीमत जरूर चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Janhvi Kapoor Ethinic Look: विदेशी मंच पर जाह्नवी का देसी तड़का! BoF 500 गाला में ग्लैमर लुक देख थम गईं निगाहें!
- UP News: सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए DM ने संभाली कमान, नाव में सवार होकर खुद लिया जायजा, घर-घर पहुंचाई जा रही राहत किट
- National Award To Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, भूमि आरक्षण और किफायती आवास उपलब्ध कराने पर मिला राष्ट्रीय सम्मान, सीएम साय ने दी बधाई