
पुरानी Hycross से बिल्कुल अलग होगी नई Facelift, SUV जैसा लुक और नए फीचर्स से होगी लैस
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस भारतीय बाज़ार में सबसे लोकप्रिय एमपीवी में से एक है. बता दें, वाहन निर्माता कंपनी अब इस प्रीमियम एमपीवी फेसलिफ्ट के मॉडल को लेकर आने वाली है. इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. चलिए आपको बताते हैं इस कार में क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
टेस्टिंग के दौरान दिखी कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान इस कार को दक्षिण भारत में देखा गया था. एमपीवी का मूल आकार बरकरार रखा गया है, जबकि पीछे के हिस्से में टेल लैंप में थोड़ा बदलाव किया गया है. टोयोटा टेल लैंप में नए एलईडी एलिमेंट जोड़कर एमपीवी को और भी प्रीमियम लुक दे सकती है. टेस्ट मॉडल में शार्क-फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉयलर, रियर वाइपर और रियर डिफॉगर भी दिए गए हैं। उम्मीद है कि टोयोटा फेसलिफ्ट के तहत रियर बंपर को भी नया रूप देगी.
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस साइड लुक
साइड से देखने पर, मौजूदा मॉडल के समान अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. हालांकि, प्रोडक्शन वर्जन को मौजूदा मॉडल से अलग दिखाने के लिए नए अलॉय व्हील डिजाइन या फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है. फ्रंट में, एमपीवी को स्लीकर एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं, जबकि फ्रंट ग्रिल और नोज सेक्शन में महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद है.
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस केबिन
कार का केबिन दमदार है. मौजूदा हाइक्रॉस में 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जिसका आकार लगभग पहले जैसा ही है. नए इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा, हमें उम्मीद है कि इस फेसलिफ्ट में अपडेटेड 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और संभवतः वेंटिलेटेड रियर सीटें भी मिलेंगी. यह देखना बाकी है कि टोयोटा इंटीरियर के लिए कोई नया कलर थीम पेश करेगी या मौजूदा थीम को बरकरार रखेगी. यह भी उम्मीद है कि हाई वेरिएंट में ADAS फीचर्स मिलते रहेंगे.
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस इंजन
इंजन की बात करें तो, इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में मौजूदा पावरट्रेन ऑप्शन बरकरार रहने की उम्मीद है. इसमें 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन जारी रहने की संभावना है.नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 173 पीएस की शक्ति और 204 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और इसे सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलाकर लगभग 184 पीएस की पावर जनरेट होती है और इसे ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.
यह भी पढ़ें- नई Creta के बाद Hyundai लाएगी 2 नई SUV, टाटा-महिंद्रा को मिलेगी टक्कर, दमदार फीचर्स से होगी लैस
AC या Defogger, बारिश में कार के शीशों की धुंध हटाने के लिए कौन है सबसे असरदार?

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More