Indore Rahul Gandhi Visit:इंदौरमें राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ (Jhooth Ki Goonj Posters) कार्यक्रम से पहले शहर के कुछ प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ‘झूठ की गूंज’ लिखे पोस्टर लगाए जाने से सियासत गरमा गई है। इंदौर में आज यानी 19 सितंबर को राहुल गांधी का कार्यक्रम छात्रों की गूंज (Chhatron Ki Goonj) का आयोजन है। इसी सिलसिले में राहुल गांधी इंदौर आ रहे (Indore Rahul Gandhi Visit) हैं।
अज्ञात लोगों ने लगाए पोस्टर (Indore Rahul Gandhi Visit)
ये पोस्टर (Jhooth Ki Goonj Posters) देर रात अज्ञात लोगों ने लगाए। पोस्टरों को राहुल गांधी के दौरे और कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक विरोध के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, पोस्टर लगाने वालों की आधिकारिक पहचान सामने नहीं आई है। राहुल गांधी का इंदौर दौरा 19 सितंबर को प्रस्तावित है, जहां वे युवाओं के साथ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज (Indore Rahul Gandhi Visit)
राहुल गांधी के 19 सितंबर के इंदौर दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। इसी बीच छात्रों की गूंज कार्यक्रम और राहुल गांधी को टारगेट करते हुए शहर में पोस्टर लगा दिए गए। हालांकि, पुलिस इस मामले से खुद को अनजान बता रही है। एक पुलिस अफसर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे, जिससे पता करेंगे, किसने यह पोस्टर लगाए हैं।
— MP Congress (@INCMP) September 18, 2026
दोपहर 2 बजे आएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी इंदौर में 'छात्रों की गूंज' नाम के प्रोग्राम के माध्यम से जेन-जी के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करने वाले हैं। राहुल दोपहर 2 बजे इंदौर में पहुंचेंगे। शाम को 5:30 बजे रीजनल पार्क के सामने वाले IDA ग्राउंड में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
छात्र-छात्राएं शिक्षा, नौकरी के अवसर, पेपर लीक होने की समस्या, प्रतियोगी परीक्षाएं और परीक्षा के तरीकों से संबंधित अपने सवाल राहुल गांधी से पूछ सकेंगे। यह राहुल गांधी का इंदौर में पहला और पूरे देश में पांचवां कार्यक्रम है।
कार्यक्रम के लिए 2 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम के लिए लगभग 2 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, लेकिन प्रशासन को बताया गया है कि करीब 15 हजार विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को 31 शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें:Rahul Gandhi Indore Visit: इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारी वाहनों और बसों की एंट्री बंद, जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान