world-news

IndiGo New Charges: शिशु टिकट और बैगेज समेत कई फीस बढ़ी - Haribhoomi

September 17, 2026

IndiGo ने घरेलू उड़ानों में शिशु किराया, अतिरिक्त सामान, अकेले बच्चे की यात्रा और प्राथमिकता सेवाओं के शुल्क बढ़ाए हैं। जानें नई फीस और कितना बढ़ा चार्ज।

indigo new charges

IndiGo ने घरेलू उड़ानों में कुछ शुल्क बढ़ाए हैं। 2 साल से कम उम्र के शिशु का शुल्क ₹3,000 हो गया है।

  • Published: 17 Sep 2026, 05:53 PM IST
  • Last Updated: 17 Sep 2026, 06:21 PM IST

IndiGo New Charges: इंडिगो से घरेलू उड़ान में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयरलाइन ने शिशु किराया, अतिरिक्त सामान और कुछ अन्य सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। अब 2 साल से कम उम्र के शिशु के लिए किराया ₹2,000 की जगह ₹3,000 देना होगा। वहीं, एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सामान का शुल्क ₹700 से बढ़कर ₹800 प्रति किलो हो गया है।

IndiGo ने बढ़ाए ये चार्ज
इंडिगो की नई फीस के मुताबिक, घरेलू उड़ानों में कई सेवाओं के लिए यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा। शिशु के किराए से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज और प्राथमिकता सेवाओं तक के शुल्क में बदलाव किया गया है।

सेवा           पुराना शुल्क   नया शुल्क
2 साल से कम उम्र के शिशु का किराया  ₹2,000       ₹3,000
एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सामान     ₹700/किलो   ₹800/किलो
माता-पिता के बिना बच्चे की यात्रा  ₹5,000       ₹5,999
प्राथमिकता चेक-इन और बोर्डिंग      ₹450    ₹650
यात्रा प्रमाण पत्र       ₹200  ₹300

शिशु के टिकट के लिए देने होंगे ₹3,000
अब 2 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ घरेलू उड़ान में यात्रा करने वाले माता-पिता को शिशु के लिए ₹3,000 किराया देना होगा। पहले यह शुल्क ₹2,000 था। यानी प्रति यात्रा ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है।

शिशु को अलग सीट नहीं दी जाती है, लेकिन टिकट बुक करते समय उसकी यात्रा की जानकारी देना जरूरी होता है।

एक्स्ट्रा बैगेज भी हुआ महंगा
इंडिगो ने एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सामान के शुल्क में भी बढ़ोतरी की है। अब तय सीमा से अधिक सामान होने पर यात्रियों को ₹800 प्रति किलो के हिसाब से भुगतान करना होगा।

मसलन, यदि किसी यात्री के पास निर्धारित सीमा से 5 किलो अधिक सामान है, तो उसे ₹4,000 अतिरिक्त देने होंगे।

अकेले सफर करने वाले बच्चे का चार्ज बढ़ा
माता-पिता या अभिभावक के बिना यात्रा करने वाले नाबालिग बच्चों के लिए भी शुल्क बढ़ाया गया है। यह चार्ज अब ₹5,000 से बढ़कर ₹5,999 हो गया है।

इसके अलावा प्राथमिकता चेक-इन और बोर्डिंग तथा यात्रा प्रमाण पत्र से जुड़े शुल्क में भी बदलाव किया गया है।

यात्रियों की जेब पर कितना पड़ेगा असर?
नई फीस का असर खास तौर पर बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों और अधिक सामान लेकर एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, केवल शिशु किराए में बदलाव से एक तरफ की यात्रा पर ₹1,000 अतिरिक्त देने होंगे, जबकि 5 किलो अतिरिक्त सामान पर ₹4,000 का शुल्क बन सकता है।