education

Indian Army Internship: इंडियन आर्मी के साथ इंटर्नशिप करने का मौका, कैंडिडेट्स को 75000 रुपये तक स्टाइपेंड भी मिलेगा

July 31, 2026

Indian Army Internship: इंडियन आर्मी के साथ इंटर्नशिप करने का मौका, कैंडिडेट्स को 75000 रुपये तक स्टाइपेंड भी मिलेगा

इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम

Indian Army Internship: इंडियन आर्मी के साथ काम करना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है. इंडियन आर्मी के साथ इंटर्नशिप करने का मौका है. असल में इंडियन आर्मी ने अपने इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026-27 दूसरे एडिशन के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू कर दिया है, जिसके तहत इंडियन आर्मी ने विभिन्न ट्रेड में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. तो वहीं कई ट्रेड में इंटर्नशिप का प्रोग्राम जारी कर दिया है, जिसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जानी है. वहीं अलग-अलग ट्रेंड में इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख अलग-अलग निर्धारित है. वहीं इंटर्नशिप पूरी करने वाले कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

आइए, जानते हैं कि इंडियन आर्मी की तरफ से किन ट्रेडस में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जानते हैं कि इंटर्नशिप में कितने स्टाइपेंड दिया जाएगा. जानेंगे कि आवेदन कैसे कर सकते हैं. जानते हैं कि ये कितने दिन का इंटर्नशिप प्रोग्राम है.

इन ट्रेड्स में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित

इंडियन आर्मी ने विभिन्न ट्रेड में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें प्रमुख तौर परआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI),क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन, फिनटेक, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स, एडवांस्ड वॉरफेयर सिस्टम्स समेत कुल 3 दर्जन से अधिक ट्रेड्स हैं, जिनमें इंडियन आर्मी इंटर्नशिप कराने की तैयारी कर रही है.

एक ही ट्रेड में इंटर्नशिप का मौका

इंडियन आर्मी ने कई ट्रेड में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके तहत कैंडिडेट कई ट्रेड में इंटर्नशिप करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इंटर्नशिप के लिए सिलेक्शन होने पर कैंडिडेट्स सिर्फ एक ही इंटर्नशिप ऑफर लेटर स्वीकार कर सकता है. इंडियन आर्मी ने सलाह दी है कि ऑफर लेटर स्वीकार करने से पहले, यह पक्का कर लें कि यह मौका स्टूडेंट की स्किल्स, रुचियों और करियर की उम्मीदों के हिसाब से सबसे सही है या नहीं.

75 दिन की इंटर्नशिप, 75000 हजार रुपये तक स्टाइपेंड

इंडियन आर्मी ने पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके तहत इंटर्नशिप पूरी करने वाले कैंडिडेट्स को 75000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा. असल में ट्रेड के हिसाब से स्टाइपेंड की राशि निर्धारित है, जिसके तहत 75000 रुपये स्टाइपेंड की अधिकतम रकम है. इंडियन आर्मी ने स्पष्ट किया है कि स्टाइपेंड की फ़ाइनल रकम इंटर्नशिप के दौरान इंटर्न की कुल अटेंडेंस पर निर्भर करेगी.

दिल्ली में इंटर्नशिप,रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी

इंडियन आर्मी की तरफ से सिलेक्ट किए कैंडिडेट्स की इंटर्नशिप दिल्ली में आयोजित की जाएगी. कैंडिडेट्स ने कहा किवे इंटर्नशिप शुरू होने से पहले ही अपने रहने की व्यवस्था कर लें, क्योंकि इंटर्नशिप में रहने की सुविधा शामिल नहीं है.

AICTE इंटर्नशिप पोर्टल से आवेदन

इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्राेग्राम के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इंडियन आर्मी ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया कि इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है और सिलेक्शन कैसे होगा. हालांंकि आवेदन AICTE के इंटर्नशिप पोर्टल internship.aicte-india.org पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है. वहीं इंडिनय आर्मी ने स्पष्ट किया है कि यह इंटर्नशिप इंडियन आर्मी के साथ प्रैक्टिकल अनुभव और प्रोफेशनल एक्सपोजर पाने का मौका देती है. ऐसे में इसे करने के बाद प्लेसमेंट या नौकरी में नहीं बदला जा सकता है.

इंटर्नशिप के बारे में अधिक जानकारी और आवेदन के लिए क्लिक करें

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button