India First Bullet Train : देश की पहली बुलेट ट्रेन(Bullet Train) का इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म होने वाला है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (Mumbai-Ahmedabad High-Speed Rail Corridor) पर काम तेजी से चल रहा है। रेलवे मंत्रालय (Ministry of Railways) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस प्रोजेक्ट के तहत चल रहे काम की झलक दिखाई है। वीडियो के साथ मंत्रालय ने संकेत दिया है कि बुलेट ट्रेन सेवा 2027 (Bullet train service 2027) में शुरू करने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट (Project) के तहत हाई स्पीड ट्रैक, स्टेशन, पुल और सुरंगों के निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुलेट ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है।
रेलवे ने शेयर किया बुलेट ट्रेन का वीडियो
बुलेट ट्रेन अगले साल पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार!#BulletTrain#RailInfrapic.twitter.com/EgVJW9lVGv
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) September 22, 2026
रेलवे मंत्रालय(Bullet Train India News) की ओर से शेयर किए गए वीडियो में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (Mumbai-Ahmedabad High-Speed Rail Corridor) के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्य को दिखाया गया है। खासतौर पर सूरत-वापी सेक्शन में पुल, स्टेशन और सुरंगों से जुड़े काम की झलक देखने को मिलती है। वीडियो के जरिए रेलवे ने बताया है कि प्रोजेक्ट को तय लक्ष्य के मुताबिक आगे बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
508 किलोमीटर लंबा है कॉरिडोर
भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर शुरू होगी। यह पूरा कॉरिडोर करीब 508 किलोमीटर लंबा है। इसका बड़ा हिस्सा गुजरात में है, जबकि परियोजना मुंबई तक जाती है। रेलवे के मुताबिक, इस हाई स्पीड रेल परियोजना को जापान की तकनीकी और वित्तीय सहायता से विकसित किया जा रहा है।
मुंबई-अहमदाबाद का सफर करीब 2 घंटे में
बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 320 किमी प्रति घंटा होगी। प्रस्तावित सेवा के तहत मुंबई और अहमदाबाद के बीच सफर का समय मौजूदा ट्रेनों की तुलना में काफी कम होने की उम्मीद है। पूरे कॉरिडोर पर सीमित स्टॉप वाली सेवा से यात्रा करीब 2 घंटे में पूरी होने का लक्ष्य बताया गया है।
इन स्टेशनों पर रुकेगी बुलेट ट्रेन
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर कई स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें साबरमती, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई शामिल हैं। यानी गुजरात और महाराष्ट्र के कई प्रमुख शहर पहली बार देश की हाई स्पीड रेल सेवा से जुड़ेंगे।
रेलवे की ओर से 2027 में बुलेट ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, यात्रियों के लिए वास्तविक सेवा शुरू होने की तारीख और परिचालन शेड्यूल की अंतिम जानकारी आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद भारत हाई स्पीड रेल सेवा वाले देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। फिलहाल यात्रियों और रेलवे से जुड़े लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि परियोजना का काम कब तक पूरा होता है और पहली बुलेट ट्रेन कब पटरियों पर दौड़ती नजर आती है।
ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20: कनिका मान ने बताया ‘इंट्यूशन पावर’ का किस्सा, पुराने रिश्ते को लेकर किया खुलासा