world-news

INDIA Bloc Protest: राष्ट्रपति मुर्मू से मिले विपक्ष के 10 नेता, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, वोट चोरी के सबूत मांगे, विजय चौक पर धरना

October 9, 2026

INDIA Bloc Protest: मतदाता सूचियों (Voter List) में कथित अनियमितताओं और 'वोट चोरी' (Vote Chori) के आरोपों को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक (INDIA Bloc) ने केंद्र सरकार (Central Govt) और चुनाव आयोग (Election Commission) के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। 

शुक्रवार रात को विपक्ष के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से मुलाकात कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) को हटाने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा।

Vijay Chowk पर Priyanka Gandhi समेत INDIA Bloc की नारेबाजी, 10 नेता राष्ट्रपति से मिलेंगे

दिल्ली के विजय चौक पर INDIA Bloc के सांसदों और विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी… pic.twitter.com/rmHHkCT9Jk

— Bansal News Official (@BansalNews_) October 9, 2026

राष्ट्रपति से मिले विपक्ष के दिग्गज नेता

प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी (Rahul Gandhi), मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), ममता बनर्जी (Mamata Banerjee), सुप्रिया सुले (Supriya Sule), उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah), मनोज झा (Manoj Jha) समेत विभिन्न दलों के नेता शामिल थे। 

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रपति ने विपक्ष की शिकायतें सुनीं और आरोपों से जुड़े सबूत प्रस्तुत करने को कहा। राहुल के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित प्रमाण उपलब्ध कराने की बात कही।

LIVE: Media Bite | Protest Against Vote Chori | New Delhi https://t.co/eBuo8FLXrw

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2026

विजय चौक पर रोका गया विपक्ष का मार्च

इससे पहले विपक्षी सांसद संसद भवन से राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस (Delhi Police) ने विजय चौक पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। 

इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और अन्य नेताओं ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

INDIA bloc leaders met President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan and submitted a memorandum to the President.

(Source: AICC) pic.twitter.com/VUQuBSjho0

— ANI (@ANI) October 9, 2026

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकने और कथित रूप से हटाए गए 13.8 करोड़ मतदाताओं के नाम बहाल करने की मांग की। 

वहीं, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग उठाई।

चुनाव आयोग ने आरोपों पर रखा पक्ष

विपक्ष ने मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग भी दोहराई। दूसरी ओर, चुनाव आयोग का कहना है कि संस्थागत विचार-विमर्श में मतभेद सामान्य हैं और उसके निर्णय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुरूप होते हैं। 

फिलहाल विपक्ष ने लोकतंत्र बचाओ अभियान (Save Democracy Campaign) के तहत आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: Delhi Internet Shutdown: दिल्ली में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद! CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी