sports

India Best Playing XI vs Sri Lanka: बराड़ करेंगे डेब्यू तो सिराज का क्या होगा? जानिए भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

July 28, 2026

India Best Playing XI vs Sri Lanka: बराड़ करेंगे डेब्यू तो सिराज का क्या होगा? जानिए भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी? (PC-PTI)

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. टीम में गुरनूर बराड़ को जगह मिली है. ऑलराउंडर सारांश जैन भी टीम में शामिल हुए हैं. टीम में सिराज, बुमराह और कृष्णा भी हैं. हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया है. टीम में सरफराज, आकिब नबी जैसे खिलाड़ी नहीं चुने गए हैं. शाहबाज अहमद को भी टीम में मौका नहीं मिला. खैर अब सवाल ये है कि श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी?

श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में मुमकिन है कि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाए, इसलिए उनकी जगह गुरनूर बराड़ को टेस्ट में डेब्यू कराया जा सकता है. उनके अलावा पहली बार टीम में शामिल हुए स्पर्श जैन को भी मौका मिल सकता है. स्पर्श ऑफ स्पिनर होने के साथ-साथ बैटिंग भी करते हैं. श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ वो काफी असरदार हो सकते हैं. इनके अलावा साई सुदर्शन अगर फिट नहीं रहे जो देवदत्त पडिक्कल को नंबर 3 पर मौका मिल सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह/गुरनूर बराड़.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन

श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच: 15-19 अगस्त, 2026, गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा

दूसरा टेस्ट मैच: 23-27 अगस्त, 2026 को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा.

प्रैक्टिस मैच: कोलंबो में 7 अगस्त, 2026 से चार दिवसीय मुकाबला.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button