sports

IND-W vs ZIM-W: 15 चौके-छक्के... हरमनप्रीत कौर का तूफान, 41 गेंदों में कूट दिए इतने रन

October 20, 2026

IND-W vs ZIM-W: 15 चौके-छक्के… हरमनप्रीत कौर का तूफान, 41 गेंदों में कूट दिए इतने रन

हरमनप्रीत कौर ने खेली तूफानी पारी. (फोटो- PTI)

Harmanpreet Kaur, IND-W vs ZIM-W 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से हरमनप्रीत ने तूफानी अंदाज में सिर्फ 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 221.95 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रनों की आतिशी पारी खेली.

टी20I करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी

हरमनप्रीत कौर ने हाल ही में भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ी है. कप्तानी छोड़ने के बाद ये उनकी पहली अर्धशतकीय पारी खेली. इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर एक अलग ही रंग में नजर आईं. उन्होंने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज दिखाया. हरमनप्रीत कौर की यह नाबाद 91 रनों की पारी उनके विमेंस टी20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी बन गई है. इससे पहले साल 2018 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन बनाए थे, जो उनके टी20I करियर का इकलौता शतक भी है.

उनकी इस विस्फोटक पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया और जिम्बाब्वे के सामने 217 रनों का मुश्किल टारगेट रखा. वहीं, हरमनप्रीत कौर ने अपने T20I करियर में 19वीं बार 50 रन का आंकड़ा पार किया.

शेफाली वर्मा का 69 रनों का धमाका

मुकाबले में भारतीय पारी की शुरुआत से ही बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाए रखा. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों के दम पर 69 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े और भारतीय टीम को 150 रन के पार पहुंचाया. वहीं, अनुष्का शर्मा ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसके चलते भारतीय टीम 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button