world-news

IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final Highlights: भारत ने जीता एशिया कप 2026 का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को हराया

September 13, 2026

IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final Highlights: महिला एशिया कप 2026 का खिताब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत 8वीं बार महिला एशिया कप चैंपियन बना है.

IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final Highlights: महिला एशिया कप 2026 का खिताब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत 8वीं बार महिला एशिया कप चैंपियन बना है.

author-image

Deepak Kumar

13 Sep 2026

18:14 IST

एडिट

14 Sep 2026

00:01 IST

New Update

India won Womens Asia Cup 2026 title

भारत ने जीता एशिया कप Photograph: (News Nation)

IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया 8वीं बार महिला एशिया कप चैंपियन बनी है. इस खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट खोकर 183 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में 111 रनों पर सिमट गई.

यह भी पढ़ें- INDW VS SLW: एशिया कप 2026 का फाइनल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

  • Sep 14, 2026 00:01 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: एक कैलेंडर ईयर में IND-W के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates:

    39* - श्री चरणी, 2026 में
    35 - पूनम यादव, 2018 में
    30 - दीप्ति शर्मा, 2024 में
    30* - दीप्ति शर्मा, 2026 में
    29 - दीप्ति शर्मा, 2022 में
    29 - राधा यादव, 2024 में

  • Sep 13, 2026 23:47 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: भारत ने जीता एशिया कप 2026 का खिताब

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया. इसी के साथ टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार महिला एशिया कप की ट्रॉफी जीत ली.

  • Sep 13, 2026 23:45 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: महिला T20I एशिया कप विजेता

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: 

    2012: भारत
    2016: भारत
    2018: बांग्लादेश
    2022: भारत
    2024: श्रीलंका
    2026: भारत

    (भारत ने ODI फ़ॉर्मेट के सभी चार संस्करण जीते: 2004, 2005/06, 2006 और 2008)

  • Sep 13, 2026 23:16 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: श्रीलंका को लगा 8वां झटका

    श्रीलंका ने 104 रन के स्कोर पर 8वां विकेट गंवा दिया है. पहले शैफाली वर्मा ने हसीनी परेरा को 1 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद सुगंधिका कुमारी को 1 रन के निजी स्कोर पर श्री चरणी ने पवेलियन भेजा. अब टीम इंडिया की जीत तय लग रही है. 

  • Sep 13, 2026 23:08 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: 184 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आ रही हैं. उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. ऐसे में टीम इंडिया को इस खिताबी जीत की आहट सुनाई दे रही है. 

  • Sep 13, 2026 22:53 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: 10 ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 63/3

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: श्रीलंकाई टीम की आधी पारी समाप्त हो चुकी है. 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 63 रन है. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर शिंकजा कसकर रखा है.

  • Sep 13, 2026 22:25 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: पावरप्ले समाप्त! श्रीलंकाई टीम का स्कोर 38/1

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: पावरप्ले समाप्त हो चुका है. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम पर शिकंजा जमा रखा है. 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 38 रन है. 

  • Sep 13, 2026 22:15 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: पहले ओवर में ही गिरा विकेट

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: 184 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए श्रीलंकाई टीम उतर चुकी है. पहले ही ओवर में भारतीय टीम को क्रांति गौड़ ने सफलता दिलाई. इमेशा दुलानी 4 रन बनाकर आउट हुईं.

  • Sep 13, 2026 21:40 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 184 रनों का टारगेट

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टीम इंडिया की पारी समाप्त हो चुकी है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. ऐसे में अब एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के लिए श्रीलंकाई टीम को 184 रन बनाने होंगे.

  • Sep 13, 2026 21:31 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: कप्तान हरमनप्रीत 14 रन बनाकर हुईं आउट

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टीम इंडिया को कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में चौथा झटका लगा. वह 14 रन (14 गेंदों) बनाकर आउट हुईं. उन्हें मिताली अयोध्या ने आउट किया.

  • Sep 13, 2026 21:27 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टीम इंडिया को तीसरा झटका लग चुका है. ऋचा घोष 17 रन बनाकर आउट हुईं. उनका विकेट श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने लिया. 

  • Sep 13, 2026 21:14 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ने के बाद स्मृति-शेफाली की जोड़ी लौटी पवेलियन

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है. दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के लिए अहम योगदान दिया. पहले शेफाली वर्मा 39 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुईं. फिर अगले ही ओवर में स्मृति मंधाना भी 59 रन (39 गेंद) बनाकर आउट हो गईं. 

  • Sep 13, 2026 21:07 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: स्मृति-शेफाली ने ठोके ताबड़तोड़ फिफ्टी

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: भारतीय महिला टीम की ओपनिंग जोड़ी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. पहले शेफाली वर्मा फिर स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने खूब चौके-छक्के बरसाएं. 

  • Sep 13, 2026 20:58 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टीम इंडिया ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए बनाए 98 रन

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टीम इंडिया की आधी पारी समाप्त हो चुकी है. इस दौरान भारतीय महिला टीम ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 98 रन बना लिए हैं. शेफाली वर्मा ने फिफ्टी बना लिया है.

  • Sep 13, 2026 20:45 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: महिला T20 एशिया कप 2026 में औसत पावरप्ले स्कोर

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates:

    52/1 - भारत
    37/2 - श्रीलंका
    36/2 - पाकिस्तान
    32/2 - थाईलैंड
    29/1 - बांग्लादेश
    26/3 - इंडोनेशिया
    24/1 - हांगकांग
    22/2 - UAE

  • Sep 13, 2026 20:36 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टीम इंडिया ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए ठोके 57 रन

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: पावरप्ले की समाप्ति हो चुकी है. इस दौरान भारतीय मिला टीम ने बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना 19 रन और शेफाली वर्मा 38 रन बनाकर खेल रही हैं. 

  • Sep 13, 2026 20:19 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: 3 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 29/0

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम का स्कोर 3 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी क्रीज पर टिकी हुई है.

  • Sep 13, 2026 20:09 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: वुमेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए उतर गई है. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर आ चुकी है.

  • Sep 13, 2026 19:58 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन)

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates:चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (डब्ल्यू), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा और मिताली अयोध्या.

  • Sep 13, 2026 19:48 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: भारत महिला (प्लेइंग इलेवन)

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा.

  • Sep 13, 2026 19:42 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: वुमेंस एशिया कप फाइनल मुकाबला आज दुबई में खेला जा रहा है. इस बीच भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

  • Sep 13, 2026 19:31 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: श्रीलंकाई टीम का स्क्वॉड

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: चमारी अथापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हसिनी परेरा, कौशानी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या, देवमी विहंगा, चामुडी प्रबोदा.

  • Sep 13, 2026 19:22 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव.

  • Sep 13, 2026 18:54 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: श्रीलंका के खिलाफ भारत का शानदार रिकॉर्ड

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टी20 इंटरनेशनल में भारत का श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 25 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच का नतीजा नहीं निकला. वुमेंस टी20 एशिया कप में भी भारत का श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 4 मैच जीते हैं और श्रीलंका को सिर्फ एक जीत मिली है. 

  • Sep 13, 2026 18:34 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: टीवी और ऑनलाइन कहां देख सकते हैं मैच?

    भारत में फैंस इस फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर देख सकेंगे. दर्शकों के लिए अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री की सुविधा भी उपलब्ध होगी. मोबाइल और लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट के जरिए देखी जा सकेगी. इसके अलावा DD Sports पर भी मुकाबला मुफ्त में देखा जा सकता है. हालांकि, DD Sports देखने के लिए DD Free Dish कनेक्शन जरूरी होगा. स्मार्ट टीवी और दूसरे डिजिटल डिवाइस पर भी फैंस मैच का आनंद ले सकेंगे.

  • Sep 13, 2026 18:16 IST

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: कब और कहां खेला जाएगा फाइनल?

    IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final LIVE Updates: भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे टॉस होगा.