world-news

IND vs WI 1st T20: भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगी बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में काफी बदलाव, इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू

October 6, 2026

IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, यानी वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला है. भारत की प्लेइंग11 में काफी बदलाव देखने को मिला है, जहां मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है, वहीं वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाया गया है. इस मैच में अभिषेक शर्मा और सजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आएंगे.

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अय्यर ने टॉस के इस दौरान कहा, "यहां की पिच मिली-जुली (काली और लाल) मिट्टी की है. मैच में थोड़ी ओस भी देखने को मिलेगी. हमारा सफर काफी थका देने वाला रहा. हम कल (जापान) रात ही यहां पहुंचे और आज मैच के लिए मैदान पर उतर गए हैं, लेकिन हम पूरी तरह से अपने जोन में हैं."

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, "वेस्टइंडीज की टीम कमाल की रही है, उन्होंने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया है. उनके पास शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन ऑलराउंडर्स हैं. हम इस कड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं." श्रेयस अय्यर ने बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है.

— BCCI (@BCCI) October 6, 2026

टॉस हारने पर क्या बोले वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप?

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही करना पसंद करते. भारत में हमेशा रनों का पीछा करना अच्छा रहता है. हमें यहाx की परिस्थितियों के हिसाब से ढलने की जरूरत है, क्योंकि यह काफी अलग हैं. हमारी टीम में कुछ नए खिलाड़ी आए हैं और कुछ बाहर गए हैं. हमें बस अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर ध्यान देना होगा. हमारे पास गेंदबाजी के छह विकल्प मौजूद हैं, जिनमें कुछ ऑलराउंडर्स भी शामिल हैं."

ऐसी है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

भारतीय टीम की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ.

— BCCI (@BCCI) October 6, 2026

वनडे के बाद टी20 में भी वेस्टइंडीज को धूल चटाना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बेहतरीन लय में है. जापान में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात देकर कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था. जापान की धरती पर मिली इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद भारतीय खेमे का हौसला सातवें आसमान पर है. अब भारतीय दौरे पर आई वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद, टीम इंडिया का पूरा फोकस इस टी20 सीरीज में भी अपनी बादशाहत कायम रखने पर टिका है. 

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना को ही बनना चाहिए टीम इंडिया का अगला कप्तान, ये 3 कारण दे रहे हैं इस बात की गवाही