sports

IND vs SL Live Score: पहला सत्र श्रीलंका के नाम, नुवंथा-दिनुषा की शानदार साझेदारी; लंच तक स्कोर 329/6

August 27, 2026

Live

Thu, 27 Aug 2026 12:08 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Aug 2026 12:08 PM IST

खास बातें

Live Cricket Score Today IND vs SL 2nd Test Day 5: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां दिन है। भारत ने कोलंबो टेस्ट में शिकंजा कस लिया है, लेकिन श्रीलंका ने भी बढ़त हासिल की है। फिलहाल श्रीलंका की दूसरी पारी जारी है। 

विज्ञापन

IND vs SL Test Live Score: India vs Sri Lanka 2nd Test Day 5 Match Scorecard Ball by Ball Updates

भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : SLC

लाइव अपडेट

12:04 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 329 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ने इस तरह अब तक 116 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। सोनल दिनुषा 55 और केशारा नुवंथा 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए, जबकि नुवंथा और दिनुषा ने आसानी से भारतीय गेंदबाजों का सामना किया। 

11:54 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: नुवंथा-दिनुषा की साझेदारी

नुवंथा और दिनुषा के बीच शानदार साझेदारी जारी है। श्रीलंका ने पांचवें दिन पहले सत्र में शिकंजा कसा हुआ है और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है। श्रीलंका की बढ़त 110 रन के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन

11:24 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: सोनल का अर्धशतक

श्रीलंका के सोनल दिनुषा ने शानदार अर्धशतक जड़ा। दिनुषा ने नुवंथा के साथ मिलकर श्रीलंकाई पारी को संभाले रखा है जिससे टीम की बढ़त 100 रन के पार पहुंच गई है। 

11:21 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की बढ़त 100 के पार

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन श्रीलंका की बढ़त 100 रन के पार पहुंच गई है। श्रीलंका के लिए सोनल और नुवंथा ने शानदार साझेदारी की है। 

11:05 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: नुवंथा-दिनषा की साझेदारी

नुवंथा और दिनुषा के बीच सातवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी होने के करीब है। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं।

10:30 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की बढ़त 50 के पार

श्रीलंका की बढ़त 50 रन के पार पहुंच गई है। श्रीलंका की दूसरी पारी जारी है और दिनुषा और नुवंथा की साझेदारी भी जारी है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

10:13 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को विकेट की तलाश

दिनुषा और नुवंथा के बीच सातवें विकेट के लिए साझेदारी जारी है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है। श्रीलंका ने अब तक 40 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

09:46 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: पांचवें दिन का खेल शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुषा और केशारा नुवंथा क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:35 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: दूसरी पारी में पसिंदु का शानदार प्रदर्शन

फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। पसिंदु सूरियाबंदर ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। उनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 55 रन बनाए। श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 72.4 ओवर में छह विकेट पर 229 रन बना लिए। टीम ने भारत की 213 रन की बढ़त को खत्म करते हुए अब 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

09:11 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: भारत को मिली थी 213 रन की बढ़त

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 213 रन की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलना पड़ा। श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनूषा ने शानदार 103 रन बनाए, जबकि पसिंदु सूरियाबंदर ने 80 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। सरांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार विकेट मिला और उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।