world-news

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को दोहरा झटका, टीम के साथ नहीं जाएंगे फील्डिंग कोच टी दिलीप

July 28, 2026

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे.

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे.

author-image

New Update

T Dilip

T Dilip

IND vs SL: भारतीय टीम अगले महीने अगस्त में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार, 28 जुलाई को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसी दिन 2 ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद एक और खबर सामने आ रही है कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे, क्योंकि उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो खराब फील्डिंग की वजह से टी दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है.

टी दिलीप अब नहीं रहेंगे टीम इंडिया के फील्डिंग कोच

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की माने तो अब वो टीम इंडिया के फील्डिंग कोच नहीं रहेंगे. टी दिलीप का कार्यकाल खत्म हो रहा है.रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया के औसत से कम फील्डिंग प्रदर्शन की समीक्षा के बाद बीसीसीआई ने टी दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. यह कदम आगामी महत्वपूर्ण इंटरनेशनल सीजन को देखते हुए टीम इंडिया के फील्डिंग स्टैंडर्ड को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है. 

Ryan Ten Doeschate and T Dilip's contracts with Indian team has ended, confirms BCCI secretary Devajit Saikia.

We are not giving any extension to either Ryan Ten Doeschate and T Dilip, BCCI secretary Devajit Saikia confirms to PTI.

BCCI is in talks with two or three names to… pic.twitter.com/Br2DJEEntU

— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026

टीम इंडिया की फील्डिंग का गिरा है स्तर

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया की फील्डिंग का स्तर काफी गिर गया है. हाल ही में खेली गई आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों ही टी20 सीरीज में भारतीय टीम की फील्डिंग बहुत ही निराशाजनक रही. आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. हालांकि, जिम्बाब्वे दौरे पर भारत ने जरूर टी20 सीरीज में मेजबान टीम का क्लीन स्वीप किया, लेकिन इस सीरीज में भी टीम इंडिया की फील्डिंग खराब ही रही थी.

टीम इंडिया के लंबे समय तक फील्डिंग कोच रहे टी दिलीप

टी दिलीप को नवंबर 2021 में राहुल द्रविड़ के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया था. इसके बाद जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भी बीसीसीआई ने टी दिलीप के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे और 2 सालों के लिए बढ़ा दिया था.

यह भी पढ़ें:  IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? जानिए कौन से 4 खिलाड़ी बैठेंगे बाहर और किन्हें मिलेगा मौका

टी दिलीप की कोचिंग में टीम इंडिया ने जीता 3 आईसीसी का खिताब

टी दिलीप के बतौर फील्डिंग कोच रहते टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक कारनामे किए. भारत ने उनकी कोचिंग में 3 आईसीसी खिताब जीते. टी दिलीप के रहते टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया, इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब पर कब्जा जमाया और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी टीम इंडिया ने उठाया. इसके अलावा भारत ने एशिया कप 2025 भी अपने नाम किया था. टी दिलीप की कोचिंग में ही भारतीय ड्रेसिंग रूम में 'बेस्ट फील्डर मेडल' की अनूठी परंपरा शुरू हुई, जिसने खिलाड़ियों के बीच फील्डिंग को लेकर एक नई ऊर्जा पैदा की थी. हालांकि, हालिया महीनों में भारतीय टीम की फील्डिंग के स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई. इसी खराब प्रदर्शन की समीक्षा करने के बाद, बीसीसीआई ने आगामी अहम इंटरनेशनल सीजन से पहले फील्डिंग स्टैंडर्ड को सुधारने के लिए टी दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें:  श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए क्यों है करो या मरो? जानें WTC प्वाइंट्स टेबल में कहां खड़ी है टीम इंडिया

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें