sports

IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, एशिया कप में 7 विकेट से थमाई करारी हार

September 5, 2026

IND W vs PAK W Asia cup 2026 Highlights : महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने कुल 55 रन बनाए थे और 56 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

IND W vs PAK W Asia cup 2026 Highlights : महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने कुल 55 रन बनाए थे और 56 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने इस उम्मीद के साथ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया कि उनके बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आलम ये रहा कि 11 में 9 बैटर जिमसें खुद फातिमा सना शामिल थीं, दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। सिर्फ दो बल्लेबाजों ने दोहरे अंकों को टच किया। 0, 2, 3, 0, 5, 6, 9, 0, 0, यह कोई मोबाइल नंबर नहीं बल्कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों का स्कोरकार्ड है। शवाल जुल्फिकार ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। मुनीबा अली ने 13 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 3-3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले। शेफाली वर्मा ने एक विकेट हासिल किया, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई।

56 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा 13 के स्कोर टीम स्कोर पर फातिमा सना का शिकार बनीं। इसके बाद 18 रनों के टीम स्कोर पर प्रतिका रावल भी फातिमा सना की गेंद पर आउट हो गईं। दोनों विकेट एक ही ओवर में गिरे। इसके बाद 29 रनों के टीम स्कोर पर फातिमा सना ने उप- कप्तान स्मृति मंधाना को भी पवेलियन भेज दिया। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने परिस्थितियों को समझते हुए संभलकर बल्लेबाजी की और दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर 8.4 ओवर में 56 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 12 (6), स्मृति मंधाना ने 9 (11), प्रतिका रावल ने 4 (3) बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 18 (18) और दीप्ति शर्मा 12 (14) बनाकर नाबाद रहीं।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर।

IND vs PAK LIVE Score: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

IND W vs PAK W Asia cup 2026 Highlights : महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने कुल 55 रन बनाए थे और 56 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

IND vs PAK LIVE Score: भारत जीत से कुछ ही मिनट दूर

10:08 PM: भारतीय टीम अब जीत से बस कुछ ही दूर रह गई है। टीम ने 7 ओवर में 41 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। उसे 56 रनों का छोटा सा लक्ष्य मिला है जो अब बहुत दूर नहीं है।

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान की कप्तान ने खोला मोर्चा, भारत के 3 बल्लेबाज कर दिए आउट

9:55 PM: पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत के तीन बड़े बल्लेबाज आउट कर दिए हैं। शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना पवेलियन लौट चुकी हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 29/3 है।

IND vs PAK LIVE Score: 9 बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

9:29 PM: पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। 0, 2, 3, 0, 5, 6, 9, 0, 0, यह कोई मोबाइल नंबर नहीं बल्कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों का स्कोरकार्ड है। शवाल जुल्फिकार ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। मुनीबा अली ने 13 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका।

IND vs PAK LIVE Score: सिर्फ 55 रनों पर पाकिस्तान ऑलआउट हो गया

9:20 PM: पाकिस्तान की पूरी टीम 55 रनों पर ऑलआउट हो गई है। भारत के सामने 56 रनों का छोटा सा लक्ष्य है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 3-3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले। शेफाली वर्मा ने एक विकेट हासिल किया, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई।

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का 9वां बल्लेबाज आउट

9:10 PM: पाकिस्तान का 9वां विकेट सिर्फ 54 रनों के स्कोर पर गिर चुका है। प्रेमा रावत ने एक बार फिर सफलता दिलाई है। उन्होंने इस मैच में 3 विकेट ले लिए हैं।

IND vs PAK LIVE Score: 8वां बल्लेबाज आउट

9:03 PM: पाकिस्तान का 8वां बल्लेबाज भी 50 से पहले ही आउट हो गया है। प्रेमा रावत ने सफलता दिलाई है।

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का 7वां बल्लेबाज आउट, दीप्ति शर्मा ने दिखाई चपलता

8:59 PM: पाकिस्तान का 7वां विकेट रन आउट के रूप में गिरा है। दीप्ति शर्मा ने अंतिम समय पर आखिरकार स्टंप्स पर गेंद लगा ही दी और 1 घंटे के भीतर पाकिस्तान का 7वां विकेट गिर चुका है। स्कोर सिर्फ 45 रन है।

IND vs PAK LIVE Score: 40 मिनट में आधी से अधिक टीम आउट

8: 40 PM: मैच शुरू होने के 40 मिनट के भीतर ही पाकिस्तान ने अपने 6 बल्लेबाज आउट कर दिए हैं। दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट हासिल किया है। श्री चरणी को 3, शेफाली वर्मा को 1 और प्रेमा रावत को एक विकेट मिला है।

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान के चार बल्लेबाज आउट

8: 36 PM: पाकिस्तान की बेहद खराब शुरुआत हुई है। चार बल्लेबाज 32 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। श्री चरणी ने अब तक तीन विकेट ले लिए हैं, जबकि पहला विकेट शेफाली वर्मा ने दिलाया था।

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान को लगा बैक टू बैक झटका

8: 24 PM: पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। मुनीबा अली 13 रन बनाकर लौटी थीं और अब गुल फिरोजा को भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन जाना पड़ा है। मुनीबा को शेफाली वर्मा ने आउट किया। गुलफिरोजा को श्री चरणी ने नंदिनी शर्मा के हाथों कैच कराया। पाकिस्तान का स्कोर 28/2 हो चुका है।

IND vs PAK LIVE Score: भारत को पहले विकेट की तलाश

8:10 PM: 2.3 ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान की टीम ने अब तक 12 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज लय की तलाश में हैं।

IND vs PAK LIVE Score: भारत बनाम पाकिस्तान मैच शुरू

8:04 PM: पाकिस्तान ने पहले ओवर में चार रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बना लिए हैं। खेल शुरू हो चुका है। पहला ओवर क्रांति गौड ने डाला। नंदिनी दूसरा ओवर कर रही हैं।

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान की प्लेइंग XI

7:50 PM: पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

IND vs PAK LIVE Score: भारत की प्लेइंग XI

7:40 PM: भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का लिया फैसला

7:30 PM: IND vs PAK LIVE Score: महिला एशिया कप 2026 में आज भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है।