IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस पेज को रीफ्रेश करके आप लॉर्ड्स वनडे की अपडेट ले सकते हैं.
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस पेज को रीफ्रेश करके आप लॉर्ड्स वनडे की अपडेट ले सकते हैं.
![]()
Sonam Gupta
19 Jul 2026
12:14 IST
एडिट
19 Jul 2026
18:37 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/19/ind-vs-eng-2026-07-19-12-22-39.jpg)
भारत बनाम इंग्लैंड Photograph: (Image Source: X/BCCI)
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, क्योंकि इसके बाद ये दोनों खिलाड़ी सीधे सितंबर में ही एक्शन में नजर आएंगे. वहीं, भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर 22 साल से कोई वनडे मैच नहीं जीता है. ऐसे में शुभमन गिल के पास इस मैच को जीततकर बड़ा कारनामा करने का मौका होगा. इस लाइव पेज को रीफ्रेश करके आप भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैच से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.
Jul 19, 2026 18:37 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: 300 के करीब इंग्लैंड की टीम
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड ने 41 ओवरों में सिर्फ एक विकेट गंवाकर 270 रन बना लिया है. डकेट 131 रन और जो रूट 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय गेंदबाज दूसरे विकेट की तलाश में हैं, लेकिन उन्हें मिल नहीं रही है.
Jul 19, 2026 18:18 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: बेन डकेट ने जड़ा शानदार शतक
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: बेन डकेट ने लॉर्ड्स में शानदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने 108 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. डकेट औप बेथेल ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिली थी. इंग्लैंड की टीम ने 36 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 226 रन बना लिया है. रूट 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Jul 19, 2026 17:50 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया को 192 रन के स्कोर पर पहली सफलता दिलाई है. उन्होने जेकब बेथेल को आउट कर भारत को थोड़ी राहत की सांस दिलाई. बेथेले 93 गेंद पर 91 रन बनाकर शतक से चूक गए.
Jul 19, 2026 17:49 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: शतक के करीब पहुंचे जैकब बेथेल
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. इंग्लैंड ने 30 ओवर में बिना विकेट गंवाए 192 रन बना लिया है. भारत अब तक विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका है. बेथेल 91 रन बनाकर अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं. वहीं डकेट 81 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Jul 19, 2026 17:19 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. भारतीय गेंदबाज विकेट निकालने में अब तक कामयाब नहीं हो पाए हैं. इंग्लैंड ने 24 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 154 रन बना लिए हैं. डकेट 59 रन और बेथेल 78 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Jul 19, 2026 16:48 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: बेन डकेट और बेथेले ने इंग्लैंड को दिलाई अच्छी शुरुआत
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई है. बेन डकेट और जैकल बेथेले शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों आसानी से रन बना रहे हैं. बेथेल ने 51 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. 16 ओवर के बाद इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 101 रन बना लिया है. भारतीय टीम विकेट की तलाश में है.
Jul 19, 2026 16:15 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड ने 9 ओवर में बनाए 53 रन
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिली है. टीम ने शुरुआती 9 ओवर में बिना किसी नुकसान 53 रन बना लिए हैं. फिलहाल जैकब बेथेल 24 और बेन डकेट 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Jul 19, 2026 15:44 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत-इंग्लैंड के बीच शुरु हुआ निर्णायक मुकाबला
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला शुरु हो चुका है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने दो ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम करेगी.
Jul 19, 2026 15:26 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम:रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड क्रिकेट टीम:बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग
Jul 19, 2026 15:07 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने चुनी बल्लेबाजी
लॉर्ड्स वनडे मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. हालांकि, कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि अगर वह टॉस जीतते तो वह बॉलिंग ही चुने वाले थे.
Jul 19, 2026 14:44 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव खेलेंगे
इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर रूल्ड आउट हो गए हैं. रिपोर्ट्स के तौर पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया में हर्ष दुबे को शामिल किया है. मगर, ये कहना गलत नहीं होगा कि इस खिलाड़ी को मौका मिलना मुश्किल है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि प्लेइंग-11 में सुंदर की जगह कौन लेगा? स्क्वाड में कुलदीप यादव मौजूद हैं, जो लॉर्ड्स वनडे मैच में सुंदर की जगह खेलते नजर आ सकते हैं. कुलदीप एक चाइनामैन गेंदबाज हैं, जो इंग्लैंड की चिंता बढ़ा सकते हैं.
Jul 19, 2026 13:59 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम:रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव
इंग्लैंड क्रिकेट टीम:बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद
Jul 19, 2026 13:36 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: लॉर्ड्स में कैसे हैं रोहित-विराट के आंकड़े?
रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड लॉर्ड्स में कुछ खास नहीं हैं इस मैदान पर रोहित ने अब तक सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें हिटमैन ने सिर्फ 15 रन बनाए. वह एक बार डक पर आउट हुए थे, तो एक बार उन्होंने 15 रन बनाए. वहीं इस मैदान पर विराट कोहली ने 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 25.67 के औसत और 65.81 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रनों का रहा है.
Jul 19, 2026 13:17 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड
लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में अपनी पहली जीत 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में दर्ज की थी और ट्रॉफी उठाई थी. इस मैदान पर 1975 से अब तक भारत ने कुल 9 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 4 मैच जीते हैं, तो 4 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.
वहीं, यहां भारत को आखिरी जीत 2004 में मिली थी, जिसका मतलब है कि 22 सालों से इस मैदान पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज नहीं की है. आपको बता दें, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर 1972 से अब तक कुल 60 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 28 मैच जीते हैं, 28 मैच हारे हैं और 3 मैच टाई रहे हैं.
Jul 19, 2026 12:21 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला सीरीज डिसाइडर वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे.
Jul 19, 2026 12:15 IST
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: 3.30 बजे शुरू होगा लॉर्ड्स वनडे
वनडे सीरीज के तीसरे मैच की टाइमिंग में फिर बदलाव हुआ है. तीसरा मैच 5.30 नहीं बल्कि खेला जाएगा. लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में ये मैच शाम 3.30 बजे शुरू होगा. ऐसे में टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरे हैं.