world-news

IND vs ENG 3rd ODI: चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस खिलाड़ी को मिली भारतीय टीम में जगह

July 18, 2026

क्रिकेट

  • Edited by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 18, 2026, 07:53 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लॉर्ड्स में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे के लिए भारतीय टीम में चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह बांए हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को शामिल किया गया है।

Image

हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ (फोटो क्रेडिट BCCI X)

लंदन: बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए भारतीय टीम में चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया है। वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और भारत रविवार को होने वाले निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेगा, ताकि इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में 0-4 की हार की भरपाई की जा सके।

वॉशिंगटन की जगह हर्ष दुबे को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा,'पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है।' वॉशिंगटन सुंदर अब विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद चोट से उबरने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। बीसीसीआई ने बताया,'वॉशिंगटन को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान दाएं पैर की मांसपेशी में चोट लगी थी और वह श्रृंखला के बचे हुए मैच से बाहर हो गए हैं। वह स्कैन करवाएंगे और चोट के आगे के इलाज के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेंगे।'

अफगानिस्तान के खिलाफ किया था वनडे डेब्यू

हर्ष दुबे ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में अपना वनडे पदार्पण किया था और दो मैच में चार विकेट हासिल किए थे। तेईस वर्षीय हर्ष दुबे इस महीने के अंत में जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली भारत की टी20 टीम का भी हिस्सा हैं।

तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेट हुई टीम :

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे।

Navin Chauhan

नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article