IND vs ENG: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी-20 मुकाबले में भी बुरी तरह से हार गई. टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे गलत साबित करते हुए इंग्लिश टीम ने 20 ओवरों में 257 रन ठोक दिए. जवाब में टीम इंडिया 20 ओवरों में 201 रन ही बना सकी और 56 रनों से मुकाबला हार गई. शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार का असली कारण बताया है. इसके साथ ही उन्होंने मैच के टर्निंग प्वाइंट पर भी बोला है.
श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हुई गलती
बैक टू बैक टी-20 फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया पिछले 7 मैचों से लय में नहीं नजर आई. साउथहैंपटन में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों से निराश किया. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार का कारण बताते हुए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘बहुत कुछ सीखना है. खासकर कंडीशन, अवेयरनेस के बारे में. मुझे लगता है कि यह सब एडजस्टमेंट के बारे में है. पहले मैच से ही कंडीशन बदलती रहीं. प्रोफेशनल्स के तौर पर हमें सीखने की जरूरत है. यह जरूरी है कि हम जितना हो सके इस बारे में बात करें कि हम क्या बेहतर कर सकते थे. मैच जीतने में फील्डिंग का अहम रोल होता है. जब आप विदेश आते हैं, तो ग्राउंड का साइज अलग होता है. एडजस्ट करने की जरूरत है.’
---विज्ञापन---
🔴 DROPPED CATCHES, POOR ADAPTATION – SHREYAS REVEALS WHY INDIA LOST 🤯
— Sam (@cricsam02) July 11, 2026
Ravi Shastri🎙️: Biggest takeaway from the series?
Shreyas Iyer: We need to adapt faster to different conditions.
🎙️: Biggest area to improve?
Iyer: Fielding, communication, and overseas awareness.
🎙️:… pic.twitter.com/7YKKBRrOXA
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शर्मनाक सीरीज हार के बाद छिना नंबर-1 का ताज, इंग्लैंड ने किया क्लीन स्वीप
कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट
इस विकेट पर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. वहीं फील्डिंग तो उससे भी खराब रही. जिसके बारे में बात करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘ये एक बढ़िया पिच थी, हम शायद ब्लफ़ कर सकते थे. लेकिन हमने कुछ कैच भी छोड़े. 220-225 का पीछा कर सकते थे. बदकिस्मती से हमें वह मौका नहीं मिला. हमने क्लस्टर में विकेट गंवाए. मुझे लगा कि बॉलिंग में उनका एग्जिक्यूशन एकदम सही था और उन्होंने यहां बहुत क्रिकेट खेला है. बटलर की जबरदस्त बैटिंग और फिर हैरी आए.. हमने कुछ कैच छोड़े और इससे गेम का रिदम बदल सकता था.’
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इन 5 खिलाड़ियों के फेल होने की वजह से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, T20 सीरीज में नहीं मिली जीत