world-news

IND VS AFG: अफगानिस्तान के साथ T20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब-कहां होंगे मुकाबले

August 12, 2026

IND VS AFG: सितंबर महीने में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है और बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है.

IND VS AFG: सितंबर महीने में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है और बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है.

author-image

New Update

IND VS AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND VS AFG: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच सितंबर महीने में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के तीनों ही मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. भले ही ये मैच भारत की सरजमीं पर होंगे, लेकिन इस सीरीज की मेजबान अफगानिस्तान की टीम होगी. बीसीसीआई ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी है और शेड्यूल भी जारी कर दिया है. तो आइए आपको शेड्यूल के बारे में बताते हैं.

BCCI ने किया आधिकारिक ऐलान

— BCCI (@BCCI) August 12, 2026

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कन्फर्म कर दिया है कि 13 से 17 सितंबर 2026 तक दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत के साथ तीन मैचों की T20I सीरीज की मेजबानी करेगा. सीरीज 13 सितंबर को शुरू होगी, जिसमें दूसरा T20I 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों मैच एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे. यह सीरीज अफगानिस्तान के 'फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम' का हिस्सा हैं और भारत में खेली जाएगी, जिसमें मेजबान अफगानिस्तान की टीम होगी.

बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने क्या कहा?

सीरीज के बारे में बात करते हुए BCCI के प्रेसिडेंट श्री मिथुन मन्हास ने कहा, "BCCI अफगानिस्तान में क्रिकेट के विकास में मदद करने और उनके खिलाड़ियों को सबसे ऊंचे लेवल पर खेलने के मौके देने के लिए प्रतिबद्ध है. बाइलेटरल क्रिकेट इसका एक अहम हिस्सा है, क्योंकि इससे टीमों को मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ रेगुलर खेलने और कीमती अनुभव हासिल करने का मौका मिलता है."

"हम इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भारत में स्वागत करते हैं और इसे सफल बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं. हमारा मानना ​​है कि साथ मिलकर और भी बहुत कुछ किया जा सकता है और हम दोनों क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट का समर्थन करना जारी रखेंगे."

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 12, 2026

अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे मुकाबले

DDCA के प्रेसिडेंट, मिस्टर रोहन जेटली ने कहा, "हमें अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह एक रोमांचक T20I सीरीज होने वाली है. हम टीमों की मेजबानी करने और उन्हें बेहतरीन सुविधाएं व यादगार अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि ये तीन मैच दिल्ली के फैंस को रोमांचक क्रिकेट का आनंद लेने का मौका देंगे और इस मशहूर वेन्यू पर इंटरनेशनल क्रिकेट के शानदार इतिहास को और आगे बढ़ाएंगे."

भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखमुकाबलावेन्यूसमय (IST)
पहला T20I13 सितंबर 2026भारत 🇮🇳 vs अफगानिस्तान 🇦🇫अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्लीTBD
दूसरा T20I16 सितंबर 2026भारत 🇮🇳 vs अफगानिस्तान 🇦🇫अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्लीTBD
तीसरा T20I19 सितंबर 2026भारत 🇮🇳 vs अफगानिस्तान 🇦🇫अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्लीTBD

ये भी पढ़ें: IND vs SL : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किन 4 स्पिनर्स में से 3 को मिलेगी जगह, जानिए कौन होंगे 2 तेज गेंदबाज

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें