world-news

खुद कंगाल पाकिस्तान अब संभालेगा IMF-वर्ल्ड बैंक की कमान, 2027 में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

October 16, 2026

पाकिस्तान 2027 में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और वर्ल्ड बैंक ग्रुप के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरमैनशिप संभालेगा. पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. देश 1953 के बाद पहली बार इस पद पर लौटेगा. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकॉक में 2026 की WBG-IMF सालाना बैठक के पूर्ण सत्र के दौरान यह घोषणा की गई. पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्री अहद खान चीमा, जो विश्व बैंक में देश के गवर्नर भी हैं, को औपचारिक रूप से अगला चेयरमैन चुना गया.

मंत्रालय ने इस नियुक्ति को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया. उसके मुताबिक, इस जिम्मेदारी से पाकिस्तान को वैश्विक आर्थिक और विकास संबंधी चर्चाओं को दिशा देने के साथ सदस्य देशों के बीच रचनात्मक सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा.

कर्ज से दबे पाकिस्तान को बड़ी राहत

12 से 18 अक्टूबर तक आयोजित सालाना बैठकों में 191 देशों के 15,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान IMF के दो वित्तीय कार्यक्रमों पर निर्भर है. इनमें 7 अरब डॉलर का एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF) और 1.4 अरब डॉलर का रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी (RSF) शामिल हैं.

At the Plenary Session of the 2026 #IMFWBGMeetings2026 in Bangkok, Federal Minister for Economic Affairs and Governor WBG, Mr. @AhadKhanCheema1 was formally announced as the Chair of the Boards of Governors of the World Bank Group and IMF for 2027. https://t.co/zOaRbL9KXY

— Ministry of Economic Affairs (@eadgop) October 16, 2026

EFF का उद्देश्य पाकिस्तान की भुगतान संतुलन संबंधी जरूरतों को पूरा करना और आर्थिक सुधारों में मदद करना है. वहीं, RSF के तहत देश को जलवायु संबंधी जोखिमों से निपटने और आर्थिक मजबूती बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है.

पाकिस्तान को IMF से मिल सकती है बड़ी मदद

इसके अलावा, पाकिस्तान को IMF से 1.2 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि भी मिल सकती है. हालांकि, इसके लिए IMF के कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी जरूरी है. यह संभावित भुगतान दोनों वित्तीय कार्यक्रमों की हालिया समीक्षा को लेकर IMF के अधिकारियों और पाकिस्तानी प्रशासन के बीच बनी सहमति के बाद सामने आया है.

ये भी पढ़ें- Pakistan का Afghanistan पर एयर अटैक! 10 ठिकाने तबाह, Taliban बोला हमला

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button