world-news

IIT रुड़की में जलभराव के बीच छात्रों ने शुरू की ‘बोट सर्विस’, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल| Navbharat Live

July 11, 2026

Updated On: Jul 11, 2026 | 04:45 PM IST

विज्ञापन

सार

IIT Roorkee Waterlogging : भारी बारिश के बाद IIT रुड़की परिसर में जलभराव होने पर छात्रों ने अस्थायी नाव बनाकर आने-जाने का अनोखा तरीका निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

A makeshift boat service started by IIT Roorkee students during campus flooding has gone viral on social media.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

IIT Roorkee Boat Service : लगातार हो रही बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। इसी बीच IIT रुड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैंपस के अंदर पानी भर जाने के बाद छात्र अनोखे अंदाज में ‘बोट सर्विस’ चलाते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में कैंपस की सड़कें पूरी तरह पानी में डूबी दिखाई देती हैं, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया। ऐसे में छात्रों ने बड़े लकड़ी के तख्ते को अस्थायी नाव की तरह इस्तेमाल किया और उसी के सहारे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का इंतजाम कर लिया। छात्रों का यह जुगाड़ अब इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

IIT रुड़की में भरा पानी, तो छात्रों ने चलाई नाव

यह वीडियो IIT Roorkee Memories नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में इसे मजाकिया अंदाज में “कस्तूरबा भवन बोट सर्विस” बताया गया है। कस्तूरबा भवन संस्थान का एक गर्ल्स हॉस्टल है।

वीडियो में कुछ छात्र छाता लेकर नाव पर बैठे नजर आते हैं, जबकि अन्य छात्र डंडे की मदद से पानी में नाव को आगे बढ़ाते दिखाई देते हैं। बारिश और जलभराव के बीच छात्रों का यह अनोखा तरीका उनकी मजबूरी तो दिखाता ही है, साथ ही छात्र जीवन की मस्ती और जुगाड़ भी साफ नजर आता है।

ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली के मेन्स सैलून में रूसी महिला ने कराया 1 डॉलर में फेस मसाज, वायरल वीडियो पर लोगों ने दी सुरक्षा की सलाह

लोगों ने कैंपस में जलभराव की स्थिति पर चिंता जताई

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई पूर्व छात्रों ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए मजेदार टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने लिखा, “ये हमारे समय में क्यों नहीं हुआ?” वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा कि “IIT के छात्र हर परिस्थिति को यादगार बना देते हैं।”

कुछ लोगों ने कैंपस में जलभराव की स्थिति पर चिंता भी जताई और बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था की जरूरत बताई। हालांकि, वायरल वीडियो में छात्र पूरे उत्साह के साथ स्थिति का सामना करते हुए नजर आते हैं, जिसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है।

Follow Navbharatlive whatsapp