जयराम रमेश का दावा-IIT डायरेक्टर्स को आरएसएस संवाद की जिम्मेदारी: मोहन भागवत से पूर्व छात्रों की मुलाकात कराएं, 25 अगस्त से 3 देशों के दौरे पर
August 19, 2026
जयराम रमेश का दावा-IIT डायरेक्टर्स को आरएसएस संवाद की जिम्मेदारी:मोहन भागवत से पूर्व छात्रों की मुलाकात कराएं, 25 अगस्त से 3 देशों के दौरे पर
नई दिल्ली29 मिनट पहले
कॉपी लिंक
फाइल फोटो
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मंगलवार को दावा किया कि कई IIT डायरेक्टर्स से कहा गया है कि वे अपने पूर्व छात्रों से संपर्क करें। वे इस महीने के अंत में अमेरिका पहुंचने पर मोहन भागवत से मुलाकात कर सकें।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मोहन भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे और वहां लोगों से संवाद करेंगे। यह दौरा भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़े स्थानीय संगठनों और संस्थाओं के निमंत्रण पर हो रहा है।
दौरा संगठन के शताब्दी वर्ष के दौरान हो रहा
आरएसएस ने कहा है कि भागवत का यह दौरा संगठन के शताब्दी वर्ष के दौरान हो रहा है। आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने पहले बताया था कि भागवत 25 अगस्त से इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। उन्हें विदेशों में मौजूद भारतीय समुदाय से जुड़े संगठनों और संस्थाओं ने आमंत्रित किया है।
भागवत का यह विदेश दौरा आरएसएस के शताब्दी समारोह के बीच हो रहा है। इस दौरान भारतीय संस्कृति, समाज और आरएसएस की गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर समुदाय के लोगों के साथ बातचीत होने की उम्मीद है।
भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त
इससे पहले भागवत ने मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक संवाद किया था। उन्होंने कहा था कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है। हमें उनकी बात सुननी चाहिए। उनसे बातचीत में कमी थी, इसीलिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ।
उन्होंने ये बात मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी IIMUN की 15वीं वर्षगांठ पर कही थी। प्रोग्राम में 11 से 19 साल की उम्र के करीब 2,000 छात्र शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें…
मोहन भागवत ने मुंबई में Gen-Z से संवाद किया था। इसमें करीब 2,000 छात्र शामिल हुए थे।
आज से 3 दिन विशाखापट्टनम में संघ की बैठक
आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक होगी। बैठक से पहले मंगलवार को संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक 19 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त शाम तक चलेगी।
--------------
ये खबर भी पढ़ें…
भागवत बोले- आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग होंगे:वे केवल अपने बारे में न सोचें; अगली पीढ़ियों का भी ध्यान रखें
मोहन भागवत नागपुर में एक कार्यक्रम हमारा तिरंगा हमारी शान में पहुंचे थे। वहां उन्होंने युवाओं को लेकर बात की।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग हो जाएंगे, इसलिए उन्हें केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
ग्राउंड रिपोर्ट
अमृतसर- वह 2 फोटो, जिनकी वजह से दफनाई लाश निकाली: पानी में औंधे मुंह पड़ा था शव, सिर पर चोट; बहन को शक हुआ0:52
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुद्वारे में मुस्लिम नंगे सिर, वायरल VIDEO का सच क्या: प्रबधंक बोले- उर्स के मौके का, सिर ढंकना चाहिए था, मर्यादा पालन जरूरी
0:36
कॉपी लिंक
शेयर
MP-UP और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट: कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर; पटना के बगहा में गंडक में समाया स्कूल
0:51
कॉपी लिंक
शेयर
खबर हटके- पाकिस्तान में गधों की रेस: AI बॉयफ्रेंड से महिला ने पैदा किया AI बच्चा; नंगे पैर पूरी की 6 मैराथन