
आईसीसी रैंकिंग में अय्यर की छलांग (फोटो-पीटीआई)
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया है. टी20 रैंकिंग की बात करें तो भारत के 4 बल्लेबाज टॉप 10 में हैं. ये कमाल करने वाली वो दुनिया की एकलौती टीम है. वहीं दूसरी ओर टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मैट रेनशॉ का जलवा देखने को मिला है, जिन्होंने डरबन टेस्ट में कमाल का शतक तो लगाया ही साथ ही अपनी टीम को जीत भी दिलाई. मैट रेनशॉ ने 147 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है.
श्रेयस अय्यर का आईसीसी रैंकिंग में कमाल
श्रेयस अय्यर ने आईसीसी रैंकिंग में तीन बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है. ये खिलाड़ी 7वें नंबर से चौथे स्थान पर आ गया है. श्रेयस अय्यर ने साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस, इंग्लैंड के जॉस बटलर और हैरी ब्रूक को पछाड़ते हुए नंबर 4 की पोजिशन हासिल की है. बता दें श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल प्रदर्शन किया है. इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों में 143 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने एक शतक भी लगाया है. यही वजह है कि उनकी रैंकिंग में इतना सुधार हुआ. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे हुए दो टी20 मैचों में वो और अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वो ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के नजदीक पहुंच सकते हैं. वैसे नंबर 1 पोजिशन पर ईशान किशन बरकरार हैं और नंबर 2 पर अभिषेक शर्मा का कब्जा है.
Latest T20I batting Rankings: Ishan & Abhishek remains at Top 2 🔥
Shreyas Iyer at No.4 😮 He scored 40 (18) and 1 (2) after last weeks rankings, yet jumped 3 places and gained 12 points! https://t.co/bIVF3lGJDE
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) October 14, 2026
मैट रेनशॉ का कमाल
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में असली खेल मैट रेनशॉ ने किया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 190 और दूसरी पारी में 82 रन बनाए थे. उनकी इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर साउथ अफ्रीका को 214 रनों से करारी हार मिली. रेनशॉ प्लेयर ऑफ द मैच बने और अब आईसीसी रैंकिंग में उन्होंने 147 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए 49वीं रैंक हासिल की है.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More