world-news

ICAI ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया: जयपुर के 9 स्टूडेंट्स की ऑल इंडिया टॉप-50 में रैंक - Jaipur News

October 22, 2026

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने गुरुवार को CA इंटरमीडिएट सितंबर 2026 का रिजल्ट जारी किया। जयपुर के 9 स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया टॉप-50 में जगह बनाई है। इनमें भूमिका अग्रवाल और अतिशय पटवा ने 21वीं रैंक हासिल की है। वहीं नभ बोहरा

.

ICAI जयपुर ब्रांच के चेयरमैन राजा मोरध्वज शर्मा ने बताया- परीक्षा में शामिल जयपुर के 990 स्टूडेंट्स में से 210 पास हुए हैं। इस तरह स्टूडेंट्स के पास होने का प्रतिशत 21.21% रहा। जयपुर के 9 स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया टॉप-50 में जगह बनाई है।

उन्होंने बताया - जयपुर के उदय माहेश्वरी ने ऑल इंडिया 28वीं रैंक हासिल की है। शिवानी अग्रवाल की 35वीं, चाहत विजय की 38वीं, दिव्यांशी मित्तल की 44वीं और प्रिया चाहर की 45वीं रैंक आई है। वहीं प्रियांशी शर्मा ने ऑल इंडिया 50वीं रैंक हासिल की है। भूमिका अग्रवाल और अतिशय पटवा संयुक्त रूप से 21वीं रैंक पर रहे।

जयपुर में 210 स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया है।

जयपुर में 210 स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया है।

मां से मोटिवेट होकर CA की पढ़ाई शुरू की

जयपुर की भूमिका अग्रवाल ने CA इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया 21वीं रैंक हासिल की है। उनके माता-पिता दोनों चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। परिवार में CA का माहौल होने के कारण उन्होंने भी इसी फील्ड में करियर बनाने का फैसला किया। भूमिका ने बताया कि मां से मोटिवेट होकर उन्होंने CA की पढ़ाई शुरू की। फाउंडेशन में मेरी 11वीं रैंक आई थी। ऐसे में इंटरमीडिएट में भी रैंक बरकरार रखने का दबाव था।

भूमिका ने बताया कि वे रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। भूमिका ने कहा- मैंने क्लासेज नियमित रखीं और आखिरी तीन महीने में तैयारी पर पूरा फोकस किया। पढ़ाई के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी करती थीं। रिफ्रेश होने के लिए गाने सुनती थीं।

जयपुर की भूमिका ने CA इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया 21वीं रैंक हासिल की है।

जयपुर की भूमिका ने CA इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया 21वीं रैंक हासिल की है।

भूमिका ने बताया कि जब उसकी कोचिंग खत्म हुई, तब दूसरे स्टूडेंट्स का सिलेबस पूरा हो चुका था। इससे वे डिमोटिवेट हो गई थीं, लेकिन दोबारा तैयारी पर ध्यान दिया।

भूमिका ने कहा- फाउंडेशन में 11वीं रैंक आने के कारण इस बार भी रैंक बनाए रखने का दबाव था। लगातार मेहनत के बाद मैंने इंटरमीडिएट में भी ऑल इंडिया रैंक हासिल की।

स्ट्रेटजी बदली, नभ ने हासिल की 25वीं रैंक

जयपुर के नभ बोहरा ने CA इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया 25वीं रैंक हासिल की है। उनकी मां हाउसवाइफ हैं, जबकि पिता स्टॉक मार्केट से जुड़े काम करते हैं। नभ ने बताया कि पिता की सलाह पर उन्होंने CA की तैयारी शुरू की। वह आगे बिजनेस करना चाहते हैं। ऐसे में पिता ने उन्हें पहले CA की पढ़ाई पूरी करने और फिर बिजनेस शुरू करने की सलाह दी।

नभ ने बताया कि फाउंडेशन परीक्षा में उनकी रैंक नहीं आई थी और स्कोर भी कम था। इसके बाद मैंने अपनी स्ट्रेटजी में बदलाव किया। मैं रोजाना करीब 6 से 7 घंटे पढ़ाई करता था। मोबाइल का इस्तेमाल करने के साथ वेब सीरीज और मूवीज भी देखता था, लेकिन पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दिया। तैयारी के दौरान फैमिली फंक्शन के कारण एक सप्ताह से ज्यादा समय भी खराब हुआ, इसके बावजूद मैंने तैयारी जारी रखी।

नभ ने बताया- इस बार मैंने वेब सीरीज देखना कम किया। पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया। अब आर्टिकलशिप पूरी करने के बाद CA फाइनल की तैयारी करनी है।