education

IAS Ujjwal Priyank: मां ने दिया हौंसला, बेटा तीसरे प्रयास में UPSC पास कर बना IAS, हासिल की AIR 10

August 12, 2026

Aug 12, 2026 04:14 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

UPSC IAS Success Story: बिहार के पटना निवासी उज्जवल प्रियांक ने बिना कोचिंग घर से पढ़ाई कर UPSC 2025 में AIR 10 हासिल की। असफलता के बाद मां की प्रेरणा और अपनी कड़ी मेहनत से वे IAS बने।

IAS Ujjwal Priyank

IAS उज्जवल प्रियांक

IAS Ujjwal Priyank Success Story: संघर्ष, समर्पण और अटूट हौसले की मिसाल हैं बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले उज्जवल प्रियांक। देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 10 (AIR 10) हासिल कर वे IAS अफसर बने हैं। लेकिन उनकी यह सफलता केवल एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं है, बल्कि एक मां के त्याग और बेटे के संकल्प की दिल छू लेने वाली कहानी है।

शुरुआती सफर और 12वीं में 96% अंक

उज्जवल का शुरुआती जीवन पटना में बीता। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ज्ञानिकेतन स्कूल से पूरी की है। पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उनके पिता परिवार से अलग रहते थे, इसलिए उज्जवल की पूरी दुनिया उनकी मां के इर्द-गिर्द ही सिमटी रही। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उनकी मां ने कभी बेटे की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी।

उज्जवल प्रियांक पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल से वर्ष 2016 में 10वीं और पटना के ही संत माइकल स्कूल से वर्ष 2018 में 12वीं की परीक्षा 96% अंक के साथ उतीर्ण करने के बाद जयपुर के जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के बाद 6 माह तक इसरो में इंटनेशीप की थी।

दिल्ली जाने के बजाय पटना में रहकर की सेल्फ-स्टडी

इंजीनियरिंग के बाद उज्जवल ने देश और समाज की सेवा करने का लक्ष्य बनाया। उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली जैसे बड़े कोचिंग हब जाने के बजाय अपने शहर पटना में ही रहकर पढ़ाई करने का फैसला किया। बिना किसी भारी-भरकम कोचिंग के उन्होंने अपने घर से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की। उन्होंने यूट्यूब, ऑनलाइन टेस्ट सीरीज और किताबों के माध्यम से अपने बेसिक्स मजबूत किए। उन्होंने पढ़ाई में भटकाव से बचने के लिए अपने कंटेंट को सीमित रखा और रिविजन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया।

'तुम रो क्यों नहीं रहे?'— मां के शब्द बने टर्निंग प्वाइंट

सफलता का रास्ता इतना आसान नहीं था। अपने शुरुआती प्रयासों में उज्जवल को झटके भी लगे। एक बार वे इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया, वहीं अगले प्रयास में प्रीलिम्स परीक्षा ही क्लियर नहीं हो पाई। इस असफलता से वे अंदर से काफी टूट चुके थे। तभी उनकी मां ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछा जिसने उनके सोचने का जरिया ही बदल दिया। मां ने उनसे बड़े प्यार से पूछा— "तुम रो क्यों नहीं रहे?" मां के इस सीधे सवाल ने उज्जवल के दिल को छू लिया। उन्हें अहसास हुआ कि उनके अंदर का दर्द बाहर निकलने का इंतजार कर रहा था। मां के इस अटूट विश्वास ने उन्हें हार मानने के बजाय दोगुनी ताकत और मेहनत के साथ मैदान में उतरने की प्रेरणा दी।

सपना हुआ सच, AIR 10 लाकर बने IAS

मां की प्रेरणा और अपनी दिन-रात की मेहनत के बल पर उज्जवल फिर से पूरी तैयारी में जुट गए। आखिरकार UPSC CSE 2025 में उन्होंने पूरे देश में 10वीं रैंक (AIR 10) हासिल कर अपना और अपनी मां का सपना पूरा कर दिखाया। उज्जवल की यह सफलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को यह संदेश देती है कि यदि आपके पास सही रणनीति, अनुशासन और अपनों का साथ हो, तो बिना बड़ी कोचिंग के भी घर बैठे देश की सबसे बड़ी परीक्षा में टॉप किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें