यह नई व्यवस्था केंद्र सरकार के 'कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग' (DoPT) के निर्देशों के तहत लागू की गई है, जिसके आदेश मुख्य सचिव कार्यालय (हरियाणा) द्वारा 15 सितंबर 2026 को जारी किए गए।
हरियाणा में IAS अफसरों की ट्रेनिंग प्रक्रिया होगी डिजिटल।
- Published: 16 Sep 2026, 10:09 AM IST
- Last Updated: 16 Sep 2026, 10:42 AM IST
हरियाणा में IAS अफसरों की ट्रेनिंग प्रक्रिया डिजिटल: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया है। राज्य में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के अनिवार्य मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) से जुड़ी प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को E-HRMS 2.0 पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा।
हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय के प्रशिक्षण विभाग की ओर से 15 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। यह व्यवस्था केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के दिशा-निर्देशों के तहत लागू की जा रही है।
IAS अधिकारियों को e-Parichay से करना होगा लॉग-इन
IAS अधिकारियों को सबसे पहले e-hrms.gov.in पोर्टल पर अपने e-Parichay क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉग-इन करना होगा। इसके बाद Employee Services में जाकर MCTP सेक्शन खोलना होगा। यहां अधिकारी अपनी ट्रेनिंग से संबंधित पात्रता, फेज और आवंटित चांस की जानकारी देख सकेंगे।
यदि पोर्टल पर प्रदर्शित पात्रता सही है तो अधिकारी को 'Yes' विकल्प चुनकर अपनी सहमति दर्ज करनी होगी।
सर्टिफिकेट के लिए सावधानी से भरनी होगी जानकारी
MCTP के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अधिकारियों को अपना नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में, वर्तमान पदनाम और समकक्ष रैंक की जानकारी दर्ज करनी होगी। अधिकारियों को इन विवरणों को सावधानी से भरने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि यही जानकारी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जारी होने वाले सर्टिफिकेट पर प्रिंट होगी।
पात्रता में गलती होने पर फॉर्म सबमिट नहीं करना
यदि किसी अधिकारी को पोर्टल पर दिखाई गई पात्रता या अन्य जानकारी में कोई गलती नजर आती है, तो DoPT के मैनुअल के अनुसार गलत जानकारी के आधार पर फॉर्म सबमिट नहीं करना होगा।
ऐसी स्थिति में अधिकारी को 'No' विकल्प चुनना होगा और अपनी समस्या की जानकारी सीधे DoPT के Training Wing को ई-मेल के माध्यम से देनी होगी। इसके जरिए रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार कराया जा सकेगा।
सरकार के इस कदम से IAS अधिकारियों की मिड-करियर ट्रेनिंग से जुड़ी प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और ऑनलाइन बनाने की दिशा में बदलाव होगा।
हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।