साउथ मूवीज
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Jul 30, 2026, 07:40 PM IST
I'm Game Trailer: दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' का दमदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक्शन और गैंगस्टर ड्रामा से भरपूर ट्रेलर पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
![]()
दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' का ट्रेलर आउट (pic credit-i'm game trailer)
I'm Game Trailer: मलयालम (Malayalam) सुपरस्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'आई एम गेम' (I'm Game) को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। हाई-ऑक्टेन एक्शन, गैंगस्टर ड्रामा और शानदार विजुअल्स से भरपूर इस ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। यूट्यूब पर ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई फैंस दुलकर के स्टाइलिश अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शकों को कहानी और ट्रेलर कुछ खास पसंद नहीं आया। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana Trailer: 1000 बार देखेंगे फिर भी नहीं भरेगा मन, श्रीराम बनकर हर फ्रेम में छाए रणबीर, यश ने किए रोंगटे खड़े)
'आई एम गेम' का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर की शुरुआत दुलकर सलमान के किरदार से होती है, जो किसी पर गोली चलाने की तैयारी करता नजर आता है। उसके हाथ पर खून लगा हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अभी-अभी किसी हिंसक घटना से निकला है। कई सीन में उसे पुलिस और अपराधियों के निशाने पर दिखाया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी किस्मत पर पूरा भरोसा है। वह बड़े-बड़े दांव खेलने से नहीं डरता, लेकिन अचानक कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो उसे अपराध, हिंसा और खतरनाक गैंगस्टर की दुनिया में धकेल देती हैं। फिल्म में स्पोर्ट्स बेटिंग की अंधेरी दुनिया को भी दिखाया गया है, जहां हर फैसला जिंदगी और मौत का सवाल बन जाता है। इस ट्रेलर को देखने के बाद कई लोग इसे जन्नत की सस्ती कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये जन्नत की कॉपी है इसे देखकर मजा नहीं आया।'
बताते चलें कि 'किंग ऑफ कोथा' को मिले मिले-जुले रिस्पॉन्स के बाद 'आई एम गेम' दुलकर सलमान की मलयालम सिनेमा में बतौर लीड एक्टर वापसी है। इसके अलावा दुलकर तेलुगु फिल्म 'लकी भास्कर' और तमिल फिल्म 'कांथा' में भी नजर आ चुके हैं। अब सभी लोग फिल्म 'आई एम गेम' का इंतजार कर रहे हैं।
![]()
कुमार सरसauthor
कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- South-Movies
End of Article