Aug 29, 2026 02:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

हुंडई और किआ की टोटल चार नई कारें भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती हैं। इनमें इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर हाइब्रिड एसयूवी और प्रीमियम एमपीवी तक शामिल हैं। इस लिस्ट में किआ कार्निवल हाइब्रिड के साथ हुंडई की एक शानदार ईवी भी शामिल है।

किआ कार्निवल
केवल
₹40,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
हुंडई और किआ भारतीय बाजार में लगातार अपनी नई कारों को लॉन्च करने पर पूरा फोकस कर रही हैं। अगर आप भी किआ या हुंडई की गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। आने वाले दिनों में दोनों कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट में नए मॉडल लॉन्च करने वाली हैं। हुंडई और किआ की टोटल चार नई कारें भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती हैं। इनमें इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर हाइब्रिड एसयूवी और प्रीमियम एमपीवी तक शामिल हैं। इस लिस्ट में किआ कार्निवल हाइब्रिड के साथ हुंडई की एक शानदार ईवी भी शामिल है। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 67.59 - 74.5 लाख
हुंडई HE1i EV
हुंडई की पहली नई कार एक नई सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे फिलहाल कंपनी के अंदर HE1i कोडनेम से जाना जा रहा है। यह भारत के लिए खास तौर पर डिवेलप की जाने वाली हुंडई की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। इसकी टेस्टिंग चल रही है और इसे भारतीय सड़कों पर कई बार देखा जा चुकी है। स्पाइ फोटो के अनुसार इसका डिजाइन बॉक्सी और फ्लैट रखा जा सकता है। HE1i EV में दो बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। छोटे 42kWh बैटरी पैक के साथ करीब 97bhp की पावर और लगभग 300km की रेंज मिल सकती है। वहीं, बड़ा 49kWh बैटरी पैक करीब 115bhp की पावर और लगभग 350km की रेंज दे सकता है। दोनों वर्जन में करीब 147Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है।
हुंडई BC4i
हुंडई एक नई क्रॉसओवर एसयूवी पर भी काम कर रही है, जिसे फिलहाल BC4i कोडनेम दिया गया है। इसे वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन किया जा सकता है। इसमें कंपनी के मौजूदा पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। लोअर वेरिएंट में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और ऊपर के वेरिएंट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ट्रांसमिशन की बात करें, तो इसमें मैनुअल, iMT और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। फीचर्स के मामले में यह वेन्यू से ज्यादा प्रीमियम हो सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, कई एयरबैग और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है।
किआ सोरेन्टो हाइब्रिड
किआ की ओर से इस साल का सबसे बड़ा लॉन्च सोरेन्टो हाइब्रिड होगा। कंपनी इसे भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करने की तैयारी में है। एसयूवी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 1.6-लीटर चार-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन होगा। यह करीब 238bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क दे सकता है। खास बात यह है कि हाइब्रिड वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। सोरेन्टो को सिर्फ हाइब्रिड पावरट्रेन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी आने की उम्मीद है, जो करीब 202bhp की पावर और 441Nm का टॉर्क दे सकता है।
किआ कार्निवल हाइब्रिड
इस लिस्ट में चौथा मॉडल किआ कार्निवल हाइब्रिड है। सोरेन्टो के मुकाबले कार्निवल एक प्रीमियम एमपीवी है, जिसमें ज्यादा फोकस पैसेजर्स के कंफर्ट, स्पेस और लग्जरी पर किया गया है। मौजूदा कार्निवल भारत में 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है और अब इसके साथ हाइब्रिड वर्जन भी जोड़े जाने की उम्मीद है। कार्विनल हाइब्रिड में सोरेन्टो जैसा 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और पैरेलल हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है। अलग-अलग इंटरनैशनल मार्केट्स में इसका कंबाइंड आउटपुट करीब 242bhp से 272bhp तक हो सकता है, जबकि टॉर्क करीब 367Nm रहने की उम्मीद है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
