entertainment

'आजाद हो गए...' Hrithik Roshan का सबा आजाद के साथ हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर स्पॉट हुए एक्टर - hrithik roshan saba azad breakup alleged screenshot from raya dating app goes viral fans question if he is single

August 15, 2026

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते में अनबन की अटकलें एक वायरल डेटिंग ऐप प्रोफाइल के कारण तेज हो गई हैं।

HighLights

  1. ऋतिक रोशन की 'राया' ऐप प्रोफाइल वायरल हुई।

  2. सबा आजाद संग रिश्ते में अनबन की अटकलें।

  3. सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट तेजी से फैल रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) के रिश्ते पर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है एक सीक्रंट डेटिंग ऐप प्रोफाइल। जी हां, दरअसल सोशल मीडिया पर 'राया' (Raya) नाम के एक खास डेटिंग ऐप का कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन और सबा के रिश्ते में अनबन?

इसके बाद से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि कपल के बीच रिश्ते में कुछ अनबन चल रही है। इस स्क्रीनशॉट में एक प्रोफाइल दिख रही है जिसमें ऋतिक रोशन की फोटो, उम्र और इंस्टाग्राम हैंडल का इस्तेमाल किया गया है।

hrithik (18)

प्रोफाइल के बायो में उन्हें मुंबई में रहने वाला एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर बताया गया है। इस कथित प्रोफाइल ने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी है और इसके स्क्रीनशॉट रेडिट और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि यह अकाउंट असल में ऋतिक का है या यह अभी एक्टिव है।

बता दें कि इससे पहले भी एक्टर की 'राया' प्रोफाइल होने का दावा करने वाले ऐसे ही स्क्रीनशॉट सामने आए थे। ऋतिक या सबा आजाद में से किसी ने भी इस कथित अकाउंट या अपने रिश्ते को लेकर चल रही नई अटकलों पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

रेडिट पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

हालांकि रेडिट पर स्क्रीनशॉट शेयर होने के तुरंत बाद, लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा,'लेकिन... सबा का क्या?' दूसरे यूजर ने लिखा,'क्या वह सबा से आजाद हो गए हैं?' तीसरे यूजर ने कमेंट किया,'ग्रीक गॉड मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो फिर हमारा क्या होगा?'

No way DAWG😂- Spotted on Raya again
by u/Mr_mojorisin18 in BollyBlindsNGossip

एक कमेंट में यह भी लिखा था,'राया (Raya) भी एक नेटवर्किंग ऐप है, और इसमें अकाउंट डिलीट नहीं होते। यहां लोगों को शामिल करने का रेट प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज से भी कम है, lol। मुझे नहीं लगता कि वह एक्टिव हैं।'

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक का नाम 'राया' (Raya) से जुड़ा है। सितंबर 2024 में, उर्वशी रौतेला ने दावा किया था कि उन्हें इस खास डेटिंग ऐप पर ऋतिक और आदित्य रॉय कपूर की प्रोफाइल दिखी थीं।