entertainment

Hrithik Entry: 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन की धमाकेदार एंट्री, लुक देखकर सोशल मीडिया पर मचा तहलका, छा गया VIDEO

October 15, 2026

Hrithik Roshan Entry: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर जनता के बीच पहले से ही जबरदस्त क्रेज था. इस बार कास्ट में कई बड़े नाम और चेहरे भी हैं, जिनमें से कई ट्रेलर में दिख चुके हैं. वहीं, बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का कैमियो भी प्लान किया गया था. जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जी हां, ‘जेलर 2’ का पहला शो देखने पहुंचे लोगों को ऋतिक का कैमियो काफी पसंद आया है. यही वजह है कि उनकी धमाकेदार एंट्री की क्लिप लोग शेयर करने से खुद को रोक ही नहीं पाए. अब X (ट्विटर) पर वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.

फिल्म के सिनेमाघरों में आते ही, थिएटर्स से ऋतिक रोशन के कैमियो और उनकी धमाकेदार एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. फैन्स X पर लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. ऋतिक रोशन के इस सरप्राइज और पावरपैक अवतार ने पर्दे पर आते ही लोगों में जोश हाई कर दिया है. टाइगर मुथुवेल पांडियन यानी रजनीकांत के साथ ऋतिक रोशन की इस ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ हो रही है. फिल्म रिलीज के पहले दिन ही जिस तरह से इस कैमियो का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

ऋतिक की धमाकेदार एंट्री ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया पर फैन्स ने जो ऋतिक रोशन का वीडियो शेयर किया है, उस पहले वीडियो में वो रजनीकांत को पुलिस स्टेशन से सुरक्षित लेकर निकल रहे हैं. साथ ही गाड़ी से दीवार तोड़ते हुए दिखे. इस वीडियो में यूजर ने लिखा- द ऑरा, द स्वैग, द गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम). तो कुछ वीडियो में कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन ने चुलबुल पांडे का स्टाइल कॉपी किया है. जिसमें वो कॉलर के बैक पर सनग्लासेस लगाते हुए दिख रहे हैं. हर तरफ इस वक्त ऋतिक के कैमियो की तारीफ की जा रही है.

The AURA, The SWAG, The GOATs 💥🥳🔥

#HrithikRoshan #Rajnikanth #Jailer2 https://t.co/8UaH5QsP8M

— A🍂 (@KakotyAnkita) October 15, 2026

जिस क्लिप में रजनीकांत और ऋतिक रोशन एक साथ चलते हुए दिख रहे हैं, उसे सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है. दरअसल ऋतिक अपने कैमियो से हर किसी का ध्यान खींचते रहे हैं. हाल ही में वो आलिया भट्ट की अल्फा में भी दिखे थे. जिसमें उनके कैमियो की काफी तारीफ हुई थी. इसी कैमियो का सबको इंतजार था.

किस तरह के लुक में दिखे ऋतिक?

फिल्म में ऋतिक के लुक और उनके ऑन-स्क्रीन अंदाज की चर्चा हर तरफ हो रही है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है. ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन का यह कैमियो बेहद दमदार और स्टाइलिश रखा गया है. वो बेहद हैंडसम और डैशिंग लग रहे हैं, लेकिन इस बार उनका यह अवतार काफी इंटेंस और रफ एंड टफ है. एक्टर ने कान में एक छोटी, स्लीक और स्टाइलिश इयररिंग पहनी हुई है. वहीं, गले में उन्होंने एक बेहद बारीक और क्लासी सा लॉकेट कैरी किया है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button