auto

Honda लॉन्च करेगा नया 'UC3' इलेक्ट्रिक स्कूटर, 122 किमी की रेंज के साथ मिलेगें कई स्मार्ट फीचर्स - honda uc3 electric scooter launches in thailand and vietnam 122 km range and 80kmph speed

September 1, 2026

Honda UC3: होंडा अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर UC3 को भारत में लाने की तैयारी कर रहा है जिसे थाईलैंड और वियतनाम में हाल ही में लॉन्च किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda दु्निया भऱ में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट को अपग्रेड कर रहा है। इसी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए Honda ने थाईलैंड और वियतनाम में UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है और अब इसे भारत में भी पटेंट कराया गया है जिससे इसके लॉन्च होने की भी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

कीमत और लॉन्च

Honda UC3 को वर्तमान में थाईलैड और वियतनााम में लॉन्च किया गया है। थाईलैंड में सब्सिडी से पहले इसकी कीमत THB 142,600 (लगभग 4,07,000 रुपए, भारत) है। सब्सिडी के बाद इसकी कीमत THB 1,32,600 (लगभग 3,80,000 भारतीय रुपए) हो जाएगी। वियतनाम के लिए Honda अभी CBU रूट से UC3 को इंपोर्ट कर रहा है।

बैटरी और डिजाइन

Activa e के उलट, Honda UC3 में फिक्स बैटरी दी गई है यह LFP के साथ आने वाला Honda का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Honda UC3 के डिजाइन की बात करें तो यह आगे से मैक्सी स्कूटर जैसा और साइड बॉडी पैनल, सीट के शेप और पीछे के डिजाइन से नियो-रेट्रो स्कूटर जैसा दिखता है।

यह भी पढ़ें- Honda UC3 इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर भारत में लाने की हो रही तैयारी, 122 किलोमीटर रेंज के साथ कब हो रहा लॉन्‍च?

फ्रंट डिजाइन और लाइट्स

फ्रंट की तरफ तीन-पीस का LED DRL सेटअप दिया गया है जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करता है। LED हेडलाइट्स ठीक DRL के नीचे दी गई हैं जो काफी स्लीक और छोटी हैं। DRL के ऊपर एक विंडशील्ड दिखाई देती है और यहीं चार्जिंग फ्लैप भी मौजूद है। इसमें एक कॉम्प्लेक्स सीट डिजाइन के साथ-साथ पीछे LED टेललाइट और इंडिकेटर सेटअप दिया गया है।

क्या मिले फीचर्स?

इस स्कूटर में बाय-कलर हेडलाइट्स दी गई हैं और इसके अलावा, Honda Roadsync कनेक्टिविटी के साथ 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, 26-लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, तीन राइडिंग मोड्स, रिवर्स असिस्ट फीचर और एडैप्टिव रीजनरेशन दिया गया है जिसमें स्कूटर बैटरी प्रतिशत के आधार पर रीजेनरेशन लेवल खुद सिलेक्ट करता है। साथ ही, इसमें स्मार्ट-की के साथ कीलेस गो और टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस

Honda UC3 में 3.2kWh की बैटरी दी गई है जो 1,500 से ज्यादा चार्ज साइकिल तक मजबूत परफॉर्मेंस देने का वादा करती है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 122 किमी की रेंज देता है। इसमें 8bhp की मोटर दी गई है जो 80kmph की टॉप-स्पीड क साथ 160cc स्कूटर जैसी परफॉर्मेंस देती है। इसकी चार्जिंग स्पीड 1,200W तक हो सकती है।