Honda CB350C Black Edition करीब 2.32 लाख रुपये ऑन-रोड कीमत पर आई है, जिसमें ब्लैक-आउट लुक और समान मैकेनिकल्स मिलते हैं।

Honda CB350C ब्लैक एडिशन लॉन्च

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर्स इंडिया ने अपनी पॉपुलर रेट्रो स्टाइल मोटरसाइकिल Honda CB350C का नया Black Edition लॉन्च किया है। दीवाली से पहले लॉन्च हुआ यह नया वेरिएंट खासतौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है, जो क्लासिक डिजाइन के साथ ज्यादा ब्लैक-आउट लुक वाली मोटरसाइकिल को पसंद करते हैं। नई Honda CB350C Black Edition को मौजूदा STD वेरिएंट पर ही लाया गया है।
कितनी है कीमत?
मौजूदा कीमतों के मुताबिक, Honda CB350C के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2,00,300 रुपये, DLX वेरिएंट की कीमत 2,02,700 रुपये, स्पेशल एडिशन 2,04,700 रुपये है। इसके नए ब्लैक एडिशन की ऑन-रोड कीमत लगभग 2.32 लाख रुपये है।
पहले से ज्यादा ब्लैक लुक
Honda CB350C के DLX और DLX Pro वेरिएंट में पहले से Pearl Igneous Black कलर का ऑप्शन मिलता था। हालांकि, उस कलर में बाइक के कई हिस्सों पर क्रोम फिनिश दी गई थी। नए Black Edition में कंपनी ने ब्लैक-आउट एलिमेंट्स की संख्या बढ़ा दी है, जिससे बाइक पहले के मुकाबले ज्यादा डार्क और स्टेल्थी नजर आती है।
कौन-कौन से हिस्से हुए ब्लैक?
नई Honda CB350C Black Edition में बाइक के कई ऐसे हिस्सों को ब्लैक फिनिश दी गई है, जो पहले क्रोम या दूसरे रंगों में नजर आते थे। इसमें फ्रंट और रियर फेंडर को सपोर्ट करने वाले स्टे, हेडलाइट काउल और फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क के निचले हिस्से शामिल हैं। इसके अलावा हॉर्न और ORVMs को भी ब्लैक फिनिश दी गई है।
इंजन पर मौजूद Honda लोगो वाली क्रोम प्लेट को भी ब्लैक किया गया है। इन बदलावों के कारण बाइक का ओवरऑल लुक पहले से ज्यादा एकसार और डार्क दिखाई देता है। यह उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो अपनी मोटरसाइकिल में कम क्रोम और ज्यादा ब्लैक फिनिश पसंद करते हैं।
क्रोम और सिल्वर एलिमेंट्स भी मौजूद
हालांकि, Honda CB350C का नया एडिशन पूरी तरह ऑल-ब्लैक मोटरसाइकिल नहीं है। इसमें कुछ हिस्सों पर क्रोम और सिल्वर फिनिश बरकरार रखी गई है। बाइक के एग्जॉस्ट, हैंडलबार और रियर ट्विन शॉक सस्पेंशन पर क्रोम एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। वहीं, हैंडलबार क्लैंप पर सिल्वर फिनिश दी गई है। इस तरह Honda ने बाइक के क्लासिक रेट्रो कैरेक्टर को बनाए रखते हुए इसके लुक में बदलाव किया है। ब्लैक-आउट पार्ट्स और चुनिंदा क्रोम एलिमेंट्स का कॉम्बिनेशन इसे पहले वाले Pearl Igneous Black कलर से अलग पहचान देता है।
राउंड फेंडर और पी-शूटर एग्जॉस्ट
नई Honda CB350C Black Edition में पारंपरिक राउंड फेंडर दिए गए हैं। यह डिजाइन बाइक के क्लासिक लुक को बनाए रखता है। इसके अलावा, इसमें स्लिम पी-शूटर स्टाइल एग्जॉस्ट मिलता है, जो इसके रेट्रो डिजाइन के साथ मेल खाता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि नया वेरिएंट मुख्य रूप से कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आया है। इसके डिजाइन और फिनिश में किए गए अपडेट के अलावा किसी बड़े मैकेनिकल बदलाव की जानकारी नहीं दी गई है।