world-news

Honda Activa चलाकर भर गया है मन? अपग्रेड के लिए ये 3 स्कूटर्स हैं सबसे परफेक्ट ऑप्शन, कीमत 68,750 से शुरू

September 29, 2026

Updated: Tue, 29 Sep 2026 09:05 AM (IST)

होंडा एक्टिवा के बदले कौन-सा स्कूटर खरीदें?

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

होंडा एक्टिवा के ऑप्शन तलाश रहे हैं? टीवीएस जुपिटर, हीरो डेस्टिनी 110 और टीवीएस जेस्ट 110 जैसे टॉप 3 स्कूटर्स के फीचर्स और कीमत जानें, जो ₹68,150 से शुरू होते हैं.

देश के ऑटो मार्केट में दिन-प्रतिदिन स्कूटर की डिमांड बढ़ती जा रही है. एक से बढ़कर एक बेहतर स्कूटर्स मार्केट में उपलबद्ध हैं. होंडा एक्टिवा चलाकर अगर आपका मन भर चुका है और आप एक बेहतर स्कूटर की तलाश में हैं. तो आज हम आपको बाजार में मौजूद तीन ऐसे बेहतरीन ऑप्शंस के बारे में बताएंगे जो आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं. इन स्कूटर्स की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 68,150 रुपये से शुरू होती है और ये सभी बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं.

TVS Jupiter 110

टीवीएस जुपिटर भारतीय बाजार में होंडा एक्टिवा का सबसे मजबूत और कड़ा मुकाबला करने वाला स्कूटर माना जाता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 76,625 रुपये से शुरू होती है. आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस स्कूटर में दमदार इंजन के साथ बेहतरीन माइलेज और आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. इसमें मिलने वाला एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग का विकल्प इसे और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाता है जिससे बार-बार सीट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके अलावा इसमें बड़ा बूट स्पेस, आरामदायक सीट और शानदार राइडिंग अनुभव मिलता है जो डेली के सफर को बेहद आसान बना देता है.

Hero Destini 110

हीरो डेस्टिनी 110 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो अधिक पावर और बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश में हैं. इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 75,600 रुपये से शुरू होती है. हीरो की आधिकारिक साइट के अनुसार इसमें 110.9 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है जो शानदार टॉर्क और पावर जनरेट करता है. इसमें मेटल बॉडी, डिजि-एनलॉग स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और i3s आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं जो ईंधन की बचत करने में मदद करते हैं. इसका क्लासिक लुक और मजबूत बनावट इसे परिवार के लिए एक परफेक्ट और भरोसेमंद स्कूटर बनाती है.

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर 187 km की रेंज, 3.1 सेकेंड में 0-40 किमी की रफ्तार, कीमत ₹80 हजार से भी कम, अब तक करीब 1.5 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS Zest 110

टीवीएस जेस्ट 110 खासकर हल्के वजन, बेहतरीन हैंडलिंग और बजट फ्रेंडली स्कूटर चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 68,150 रुपये से शुरू होती है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह स्कूटर महिलाओं और शहर में रोजाना आने-जाने वाले राइडर्स के लिए बहुत आरामदायक है क्योंकि इसका वजन कम है और इसकी सीट हाइट भी काफी कम है. इसमें एलईडी टेल लैंप, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 19 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है जो जरूरत का सामान रखने के लिए पर्याप्त होता है. कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स चाहने वालों के लिए यह एक आदर्श ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 161km की रेंज, 10 साल की बैटरी वारंटी; 10 मिनट की चार्जिंग में 30km दौड़ेगा Ather का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

क्यों खरीदें होंडा एक्टिवा के बदले ये तीनों स्कूटर्स?

अगर आप होंडा एक्टिवा के पुराने डिजाइन और सामान्य फीचर्स से उब चुके हैं. तो इन तीनों स्कूटर्स में आपको कई एडवांस्ड खूबियां मिल जाती हैं. टीवीएस जुपिटर आपको बेहतर माइलेज और एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग जैसी सुविधा देता है. वहीं हीरो डेस्टिनी 125 आपको अधिक पावरफुल इंजन और आधुनिक टेक्नोलॉजी का अनुभव कराता है. इसके अलावा टीवीएस जेस्ट 120 कम बजट में हल्का और आसानी से हैंडल होने वाला स्कूटर चाहने वालों के लिए बेस्ट है. इन सभी स्कूटर्स की कीमत और उनके शानदार फीचर्स इन्हें एक्टिवा के मुकाबले एक बेहतरीन अपग्रेड बनाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags