
Honda 350cc BikeImage Credit source: Honda
Honda ने भारत में अपनी 350cc मोटरसाइकिल रेंज को अपडेट किया है. कंपनी ने CB350, CB350RS और CB350C के नए वेरिएंट और स्टाइलिंग ऑप्शन पेश किए हैं. इन बाइक्स को Honda BigWing डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा. अपडेटेड रेंज की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,95,200 से ₹2,04,700 के बीच है.
Honda ने इस 350cc रेंज को पहली बार जुलाई 2026 में अपने प्रोडक्ट अनाउंसमेंट के दौरान दिखाया था. अब कंपनी ने इसे नए अपडेट के साथ बाजार में उतारा है. यह अपडेट ऐसे समय आया है जब Honda ने भारत में नई CB500 भी लॉन्च की है.
Honda CB350 की कीमत और वेरिएंट
Honda CB350 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके Standard वेरिएंट की कीमत ₹1,95,200, DLX की कीमत ₹1,97,900 और टॉप Chrome वेरिएंट की कीमत ₹1,99,900 है. CB350 में मॉडर्न-क्लासिक डिजाइन दिया गया है. इसमें गोल हेडलैंप, गोल साइज का फ्यूल टैंक और काफी क्रोम फिनिश मिलती है. नए मॉडल में कलर और ट्रिम कॉम्बिनेशन को भी अपडेट किया गया है. इसमें क्रोम फिनिश वाले पार्ट्स और ब्राउन सीट का विकल्प शामिल है.
CB350RS में स्पोर्टी लुक
Honda CB350RS को ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन के साथ पेश किया गया है. यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है. Standard की कीमत ₹1,99,900 और DLX की कीमत ₹2,02,500 एक्स-शोरूम है. CB350RS में CB350 की तुलना में डार्क फिनिश, कॉन्ट्रास्ट एक्सेंट, ब्लैक एग्जॉस्ट, फोर्क गैटर्स और छोटा रियर सेक्शन मिलता है. इसका डिजाइन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो 350cc बाइक में थोड़ा स्पोर्टी लुक चाहते हैं.
CB350C के तीन वेरिएंट
Honda CB350C को ज्यादा पारंपरिक डिजाइन के साथ रखा गया है. इसके Standard, DLX और Special Edition वेरिएंट की कीमत ₹2,00,300, ₹2,02,700 और ₹2,04,700 है. CB350C में बड़े मडगार्ड, टैंक नी पैड, क्रोम एग्जॉस्ट और स्प्लिट ब्राउन सीट्स मिलती हैं। Special Edition इस रेंज का सबसे महंगा वेरिएंट है.
इंजन और फीचर्स
तीनों बाइक्स में 348.6cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 21.07 PS की पावर और 29.4 Nm का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. फीचर्स की बात करें तो बाइक्स में Honda RoadSync कनेक्टिविटी, Assist और Slipper Clutch और डुअल-चैनल ABS दिया गया है. इसके अलावा LED लाइटिंग, Honda Selectable Torque Control और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, मिलेगा प्रीमियम लुक और नए फीचर्स

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More