Aug 05, 2026 03:03 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
होंडा इस महीने अपने अमेज, सिटी और एलिवेट पर तगड़े बेनिफिट्स दे रही है। आप इन कारों को 1.79 लाख रुपये तक के फायदे के साथ खरीद सकते हैं। इन ऑफर का फायदा 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक की गई बुकिंग पर ही मिलेगा।

होंडा एलिवेट
केवल
₹9,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
होंडा अगस्त 2026 में अपनी तीन पॉपुलर कारों- Amaze, City और Elevate पर ग्राहकों को जबर्दस्त डिस्काउंट और बेनेफिट्स दे रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनेफिट और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। अमेज के सेकेंड और थर्ड जनरेशन मॉडल ऑफर दिए जा रहे हैं। जबकि, सिटी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड डील दी जा रही है। एलिवेट की बात करें, तो इसके मौजूदा मॉडल पर भी ऑफर लागू हैं। ग्राहकों को इन ऑफर का फायदा 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक की गई बुकिंग पर ही मिलेगा। फिलहाल आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी कौन सी कार पर क्या डील दे रही है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
होंडा एलिवेट पर 1.79 लाख रुपये तक का फायदा
एलिवेट पर वेरिएंट और मॉडल ईयर के हिसाब से ग्राहकों को 1.79 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 60 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 1.05 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनेफिट शामिल है। इसके अलावा कंपनी 10 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। एलिवेट खरीदने वाले ग्राहकों को होंडा की 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर भी 50 पर्सेंट का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद यह एक्सटेंडेड वारंटी 19 हजार रुपये में उपलब्ध है। होंडा एलिवेट की मौजूदा कीमत 11.81 लाख रुपये से 16.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
होंडा सिटी पर 95,000 रुपये तक की बचत
होंडा सिटी के सेलेक्टेड वेरिएंट पर इस महीने 30 हजार रुपये का कैश ऑफर, 56 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनेफिट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 5 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर सिटी पर 95,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। 2026 Honda City की कीमत फिलहाल 12.08 लाख रुपये से 21.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। ध्यान रहे कि अगस्त के ऑफर्स प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के सेलेक्टेड वेरिएंट के लिए हैं।
अमेज पर 50,000 रुपये तक के फायदे
थर्ड जेनरेशन अमेज के सेलेक्टेड वेरिएंट पर अगस्त में 50 हजार रुपये तक के बेनेफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 21 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 4 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनेफिट और 10 हजार रुपये का कॉरपोरेट बेनेफिट शामिल है। वहीं, सेकेंड जनरेशन की अमेज के सेलेक्टेड वेरिएंट पर भी एक्सचेंज, लॉयल्टी और कॉरपोरेट बेनेफिट भी थर्ड जेनरेशन जैसे ही हैं, लेकिन कैश डिस्काउंट 10 हजार रुपये तक सीमित है। मॉडल ईयर के आधार पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर 50 प्रतिशत की छूट भी उपलब्ध है, जिसके बाद इसकी कीमत 15 हजार रुपये हो जाती है। 2026 Honda Amaze की कीमत 7.65 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है, जबकि पिछली जनरेशन की अमेज की कीमत 5.99 लाख रुपये से 7.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
डिस्क्लेमर: ऑफर शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं और ये स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। बायर्स को सलाह दी जाती है कि वे सही जानकारी के लिए अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें।

