world-news

HMD Vibe 2 Pro Launch Date: बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे के साथ आ रहा HMD Vibe 2 Pro 5G! लॉन्च डेट से उठा पर्दा, जानें क्या होगा खास?

September 24, 2026

HMD Vibe 2 Pro Launch Date: भारत में HMD अपनी Vibe सीरीज का नया स्मार्टफोन Vibe 2 Pro 5G को 29 सितंबर 2026 को लॉन्च करेगी। फोन में 64MP कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और पंच-होल डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है। कंपनी का यह नया 5G फोन दमदार फीचर्स के साथ दस्तक देगा।

HMD Vibe 2 Pro Launch Date: बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे के साथ आ रहा HMD Vibe 2 Pro 5G! लॉन्च डेट से उठा पर्दा, जानें क्या होगा खास?

(HMD Vibe 2 Pro Launch Date/ Image Credit: HMD)

Modified Date: September 24, 2026 / 05:46 pm IST

Published Date: September 24, 2026 5:30 pm IST

HIGHLIGHTS

  • 29 सितंबर को होगी लॉन्चिंग।
  • 64MP AI कैमरा मिलेगा।
  • 6000mAh की बड़ी बैटरी।

नई दिल्ली: HMD Vibe 2 Pro Launch Date: भारतीय बाजार में HMD ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Vibe 2 Pro 5G लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने X पर टीजर जारी करके इसकी लॉन्च डेट (HMD Vibe 2 Pro Launch Date) 29 सितंबर 2026 तय की है। टीजर में फोन का डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल भी दिखाई दिआ है। इसे पहले लॉन्च हुए HMD Vibe 2 5G के अपग्रेड मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। फोने की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होने की पुष्टि भी की गई है।

64MP कैमरा होगा खास

HMD Vibe 2 Pro 5G में 64MP AI कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है। टीजर में फोन के पीछे चौकोर कैमरा मॉड्यूल साफ नजर आता है। लेकिन कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इसमें कुल कितने कैमरा सेंसर (HMD Vibe 2 Pro Camera) होंगे और बाकी कैमरों का रिजॉल्यूशन क्या होगा। AI कैमरा से पता चलता है कि फोटोग्राफी के लिए कुछ सॉफ्टवेयर आधारित AI फीचर्स भी मिल सकते हैं।

पंच-होल डिस्प्ले और बड़ी बैटरी

फोन के फ्रंट में पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले दिखाई देता है। इसके चारों तरफ पहले मॉडल की तुलना में पतले बेजल्स नजर आ रहे हैं। परंतु स्क्रीन का साइज, रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट अभी सामने नहीं आया है। कंपनी के टीजर के मुताबिक फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह फोन 6GB+128GB और 8GB+128GB रैम-स्टोरेज विकल्पों में आ सकता है।

नया डिजाइन देगा प्रीमियम लुक

HMD Vibe 2 Pro 5G के रियर पैनल पर डुअल-टोन डिजाइन (HMD Vibe 2 Pro 5G specifications) देखने को मिलेगा। फोन के किनारों पर मेटैलिक या सिल्वर फिनिश जैसा फ्रेम नजर आता है, जबकि बैक पैनल अलग रंग में दिया गया है। टीजर में फोन सिल्वर-व्हाइट, पर्पल और ग्रीन जैसे रंगों में दिखाई दिया है। कंपनी ने पुराने मॉडल की तुलना में इसके डिजाइन में बदलाव किया है।

Join Our Whatsapp Group

पुराने Vibe 2 5G से कितना अलग?

HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच HD+ IPS LCD स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Unisoc T8200 5G चिपसेट, 4GB RAM और 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। फोन में 50MP मुख्य और 8MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 18W चार्जिंग, IP64 रेटिंग और Android 16 मिलता है। नए Pro मॉडल में कैमरा, डिजाइन और रैम विकल्पों में अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • New Salary Date: 15 दिन पहले ही सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन! पेंशनरों के खातों में भी पहुंचेगा पैसा, इस वजह से पहले जारी होगी सैलरी 
  • Zila Panchayat CEO Transfer List 2026: कई जिला पंचायत CEO का ट्रांसफर.. राज्य सरकार ने किया एक साथ इतने IAS अफसरों का तबादला, इसे हटाया जिले से..
  • Shweta Tiwari New Look: बेबी पिंक ड्रेस में Shweta Tiwari का कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में कब लॉन्च होगा?

उत्तर:  HMD का नया Vibe 2 Pro 5G भारत में 29 सितंबर 2026 को लॉन्च होगा।

प्रश्न 2:  फोन में कौन सा कैमरा मिलेगा?

उत्तर:  फोन में 64MP AI कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है। बाकी कैमरा सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

प्रश्न 3:  HMD Vibe 2 Pro 5G की बैटरी कितनी होगी?

उत्तर:   इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

प्रश्न 4:  फोन कितने रैम-स्टोरेज वेरिएंट में आएगा?

उत्तर:  फोन के 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट में आने की जानकारी दी गई है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: HMD Vibe 2 Pro Launch Date: HMD Vibe 2 Pro 5G is coming with a large battery and impressive cameras! Launch date revealed find out what makes it special.