वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Jul 31, 2026, 06:00 PM IST
Viral Video: बिहार के नालंदा में खुले एक अनोखे कैफे ने अपने खाने से ज्यादा नाम के चलते इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। कैफे का नाम है-'कॉकरोच कैफे'! नाम सुनते ही लोग मजेदार कमेंट्स करने लगे कि यहां चाय के साथ कॉकरोच भी मिलेगा क्या?
![]()
बिहार के नालंदा में खुला कॉकरोच कैफे (तस्वीर साभार- @01_nalanda_se)
Viral Video: जब बात क्रिएटिविटी या फिर किसी चीज को हटके करने की आती है, तो बिहार के युवाओं का कोई जवाब नहीं! आए दिन सोशल मीडिया पर बिहार के अनोखे कारनामों और अनूठे बिजनेस आइडियाज के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक ताजा नजारा देखने को मिला है नालंदा जिले के हिलसा बायपास पर, जहां एक नए खुले कैफे के नाम ने पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। क्योंकि, इस अनोखे कैफे का नाम कॉकरोच कैफे (Cockroach Cafe) रखा गया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह कैफे छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैफे के मुख्य द्वार पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'COCKROACH CAFE' लिखा हुआ है। शुरुआती नजर में नाम पढ़कर भले ही किसी को अजीब लगे या हिचकिचाहट हो, लेकिन अंदर का नजारा बिल्कुल अलग है। कैफे को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। एंट्री गेट पर फूलों की सजावट और जगमगाती लाइट्स लगाई गई हैं। अंदर बैठने के लिए सोफे, आधुनिक कुर्सियां और रूफटॉप स्टाइल वाली शेड दी गई है। युवा दोस्त यहां बैठकर आराम से गपशप करते और अपनी चाय-कॉफी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में रोमांटिक और ट्रेंडिंग गाने बज रहे हैं, जो कैफे के चिलिंग वाइब को दर्शाते हैं। लोग इस कैफे के नाम और इसकी सजावट के कंट्रास्ट को देखकर हैरान भी हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं। देखें वीडियो...
नालंदा का अनोखा कैफे
अब यह कैफे लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा कि नाम भले ही कॉकरोच हो, लेकिन अंदर की वाइब एकदम इंटरनेशनल है। दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि यहां ऑलआउट या हिट तो फ्री में नहीं मिलता? दरअसल, आजकल के डिजिटल दौर में कैफे और रेस्तरां मालिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अनोखे और अतरंगी नामों का सहारा लेते हैं। हिलसा के 'कॉकरोच कैफे' के फाउंडर ने भी शायद यही सोचकर यह नाम चुना होगा, ताकि जो भी बायपास से गुजरे, उसकी नजर एक बार इस नाम पर जरूर पड़े। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article