एजुकेशन
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Aug 15, 2026, 07:52 AM IST
Himachal Pradesh School Closed: स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेन वाले बच्चों की देखते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 अगस्त को छुट्टी का ऐलान किया है।
![]()
Himachal Pradesh School Closed (Photo-AI )
Himachal Pradesh School Closed: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के छात्रों और टीचर्स के लिए एक राहत भरा फैसला लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए 17 अगस्त को राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ध्वजारोहण और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चे बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं। इस दौरान होने वाली थकान और तैयारियों को देखते हुए सरकार ने 17 अगस्त की छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया है।
स्कूलों में 15 अगस्त को खुले रहने का था आदेश
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इससे पहले स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया था कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। इस आदेश का मुख्य उद्देश्य राज्यभर के शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण और उत्साहजनक माहौल में मनाना था। सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने, देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले सेनानियों को याद करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान हुई घोषणा
अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 अगस्त के अवकाश की यह महत्वपूर्ण घोषणा बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दधोल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देते हुए 475 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 31 विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री के इस फैसले से राज्य के हजारों छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को राहत मिली है, जिससे बच्चे स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिना किसी तनाव के पूरे जोश के साथ भाग ले सके।
![]()
वर्षा कुशवाहाauthor
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article