world-news

Heavy Rains Delhi-NCR: झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर वाटरलॉगिंग से थमी रफ्तार; कई जगहों पर लंबा जाम - Haribhoomi

August 7, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। लगातार बारिश के चलते कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Delhi Rain Road Traffic Jam

नोएडा और गुरुग्राम में शाम के समय ऑफिस लौटने वाले लोगों को भारी कंजेशन का सामना करना पड़ा।

  • Published: 07 Aug 2026, 08:47 PM IST
  • Last Updated: 07 Aug 2026, 08:47 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई भारी मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह 8:30 बजे तक 59.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 60.4 मिमी, रिज क्षेत्र में 57 मिमी, आयानगर में 26.2 मिमी और पालम में 16.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

इस झमाझम बारिश के कारण राजधानी के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों और दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

#WATCH | Normal movement of traffic disrupted following heavy rainfall in Delhi. Latest visuals from ITO. pic.twitter.com/JuRAOsdTDT

— ANI (@ANI) August 7, 2026

Haryana: Heavy traffic jam on Delhi-Jaipur highway in Gurugram amid continuous rainfall. pic.twitter.com/s4DFnrp2og

— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 7, 2026

​एमबी रोड पर सबसे बुरा हाल, वायुसेना स्टेशन के पास भरा 3-4 फीट पानी 
​दक्षिण दिल्ली में एमबी रोड पर जलभराव की स्थिति सबसे अधिक विकट रही। वायुसेना स्टेशन के पास सड़क पर 3 से 4 फीट तक पानी भर जाने के कारण ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि कई मोटर चालकों की मोटरसाइकिल और ऑटो पानी में बंद हो गए, और कुछ एयर फोर्स के जवानों को पानी पार करने के लिए सैन्य ट्रकों का सहारा लेना पड़ा।

#WATCH | Delhi: Severe waterlogging as Delhi-NCR receives heavy rainfall; visuals from Kapashera border pic.twitter.com/LcAhRI2PmX

— ANI (@ANI) August 7, 2026

इसके अलावा ओखला मोर, संगम विहार, खानपुर, देवली, अंबेडकर नगर, वसंत कुंज और बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास भी सड़कों पर भारी जलभराव देखा गया।

​ट्रैफिक जाम और दमकल विभाग के पास पहुंची कई आपातकालीन कॉल 
​जलभराव के कारण आईटीओ, वजीराबाद रोड, पटेल रोड, रोहतक रोड, शंकर रोड, कीर्ति नगर, दिल्ली-जयपुर हाईवे, पीरागढ़ी और शाहीन बाग समेत कई मुख्य मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। नोएडा और गुरुग्राम में भी शाम के समय ऑफिस लौटने वाले लोगों को भारी कंजेशन का सामना करना पड़ा।

#WATCH | Delhi: Waterlogging outside Safdarjung Hospital, rainwater also enters the hospital following incessant rainfall in the city. pic.twitter.com/OjF6l8zly8

— ANI (@ANI) August 7, 2026

दूसरी ओर, दिल्ली फायर सर्विस को दिनभर में घर ढहने की 9 और पेड़ गिरने की 16 कॉल्स मिलेंगी। एक घटना में पेड़ गिरने से घर में फंसी तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी और अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है।