Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कई बार कवर होने के बाद भी बीमा कंपनियां इलाज का पूरा खर्च नहीं देती हैं। पॉलिसी खरीदने या रिन्यू कराने से पहले सब-लिमिट और दूसरी शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी।
health insurance sub limit clause
- Published: 23 Jul 2026, 10:46 AM IST
- Last Updated: 23 Jul 2026, 10:46 AM IST
Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय ज्यादातर लोग सबसे पहले यह देखते हैं कि उन्हें कितने लाख रुपये का बीमा कवर मिल रहा और इसके लिए कितना प्रीमियम देना होगा, लेकिन सिर्फ बड़ा सम इंश्योर्ड होना ही काफी नहीं। कई बार पॉलिसी में मौजूद सब-लिमिट क्लॉज के कारण सर्जरी या अस्पताल के कुछ खर्चों का पूरा भुगतान नहीं हो पाता। ऐसे में मरीज को अपनी जेब से भी बड़ी रकम खर्च करनी पड़ सकती।
सब-लिमिट का मतलब किसी खास इलाज, बीमारी, सर्जरी या अस्पताल से जुड़े खर्च के लिए तय की गई अधिकतम भुगतान सीमा से है। यानी आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का कुल कवर भले ही 10 लाख या 20 लाख रुपये हो, लेकिन किसी खास सर्जरी या इलाज के लिए बीमा कंपनी ने अलग से कम सीमा तय कर रखी तो उस खर्च पर पूरी बीमा राशि का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
सब-लिमिट क्लॉज की जानकारी होना जरूरी
मसलन, अगर आपकी पॉलिसी का सम इंश्योर्ड 10 लाख रुपये है, लेकिन किसी खास सर्जरी के लिए सब-लिमिट 2 लाख रुपये तय है और इलाज का खर्च 4 लाख रुपये आता, तो बीमा कंपनी पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक सिर्फ 2 लाख रुपये तक का भुगतान कर सकती। बाकी रकम मरीज को खुद चुकानी पड़ सकती है।
सर्जरी के अलावा इन खर्चों पर भी हो सकती है सीमा
सब-लिमिट सिर्फ सर्जरी तक सीमित नहीं होती। कई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों में अलग-अलग खर्चों पर भी सीमाएं तय हो सकती। इसलिए पॉलिसी खरीदते या रिन्यू कराते समय इन बातों की जांच जरूर करनी चाहिए-
- सर्जरी और कुछ खास प्रक्रियाओं पर सब-लिमिट
- अस्पताल के कमरे के किराए की सीमा
- ICU चार्ज पर तय सीमा
- कुछ विशेष बीमारियों के इलाज पर भुगतान की सीमा
- अस्पताल से जुड़े अन्य खर्चों पर निर्धारित लिमिट
- रूम रेंट की सीमा भी बढ़ा सकती है जेब का बोझ
रूम रेंट की सीमा भी क्लेम को प्रभावित करती
पॉलिसी में रूम रेंट की सीमा भी क्लेम की रकम को प्रभावित कर सकती। अगर बीमाधारक पॉलिसी में तय सीमा से महंगा कमरा चुनता, तो कई मामलों में सिर्फ कमरे के किराए पर ही नहीं, बल्कि अस्पताल के दूसरे संबंधित खर्चों पर भी अनुपातिक कटौती हो सकती। ऐसे में कुल अस्पताल बिल का एक बड़ा हिस्सा मरीज को अपनी जेब से देना पड़ सकता।
पॉलिसी खरीदते समय इन शर्तों को जरूर पढ़ें
अक्सर सब-लिमिट की जानकारी पॉलिसी के दस्तावेजों में साफ तौर पर दी होती है, लेकिन ग्राहक कम प्रीमियम और ज्यादा सम इंश्योर्ड पर ध्यान देने के कारण इन शर्तों को नजरअंदाज कर देते। यही वजह है कि समान सम इंश्योर्ड वाली दो हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों से मिलने वाला वास्तविक क्लेम कवर अलग-अलग हो सकता।
अगर आपकी मौजूदा पॉलिसी में बहुत ज्यादा सब-लिमिट हैं, तो रिन्यूअल के समय दूसरी पॉलिसियों की तुलना करना बेहतर हो सकता। आजकल कई हेल्थ इंश्योरेंस प्लान व्यापक कवरेज और कम प्रतिबंधों के साथ उपलब्ध हैं। हालांकि इनके लिए प्रीमियम अधिक हो सकता है। इसलिए पॉलिसी चुनते समय सिर्फ कम प्रीमियम नहीं, बल्कि जरूरत के समय मिलने वाली वास्तविक कवरेज को तरजीह देनी चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सवाल: हेल्थ इंश्योरेंस के तहत सब-लिमिट से आप क्या समझते?
जवाब: इसका मतलब है टोटल सम इंश्योर्ड के तहत कुछ मेडिकल बिल के लिए तय लिमिट।
सवाल: क्या ज़्यादा सम इंश्योर्ड होने पर क्लेम के लिए पेमेंट बढ़ जाएगा?
जवाब: ज़रूरी नहीं है, क्योंकि ज़्यादा सम इंश्योर्ड होने के बावजूद सब-लिमिट और रूम लिमिट आपके क्लेम को कम कर देंगे।
सवाल: मुझे सब-लिमिट के बारे में जानकारी कहां दिखेगी?
जवाब: इंश्योरेंस की शर्तों, बेनिफिट्स और कंडीशंस में।
(प्रियंका कुमारी)