चेन्नई (उत्तम हिन्दू न्यूज): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व डिप्टी सीएम और डीएमके (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गिरफ्तारी के बाद राज्यभर में हो रहे बवाल के बीच हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को निर्देश दिए हैं कि आज पूछताछ पूरी होने के बाद उदयनिधि को रिहा कर दिया जाए। कोर्ट ने उन्हें स्टेशन बेल (थाने से ही जमानत) देने का आदेश दिया है, जिससे डीएमके खेमे ने राहत की सांस ली है।
एडवोकेट जनरल ने कोर्ट में स्पष्ट किया सरकार का रुख
सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार के एडवोकेट जनरल विजय नारायण ने मद्रास हाई कोर्ट को खुद यह जानकारी दी कि पुलिस का उदयनिधि स्टालिन को रिमांड पर लेने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि डीएमके विधायक को केवल पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है और यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही, हाईकोर्ट ने उदयनिधि को भी यह सख्त निर्देश दिया है कि भविष्य में जब भी जांच के लिए जरूरत पड़े, वे पुलिस का पूरा सहयोग करें।
आखिर क्यों हुई थी पूर्व डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी?
यह पूरा हाई-प्रोफाइल विवाद 3 अगस्त को हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। कावेरी जल विवाद को लेकर डीएमके के किसानों द्वारा एक रैली निकाली गई थी। आरोप है कि इस जनसभा के दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अभिनेत्री तृषा का नाम लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान उदयनिधि स्टालिन ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री की दोस्ती को लेकर कथित तौर पर एक बेहद आपत्तिजनक और द्विअर्थी (डबल मीनिंग) टिप्पणी कर दी। इस बयान को महिलाओं का सीधा अपमान मानते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की।
CM विजय की पार्टी ने खोला मोर्चा, महिला आयोग में भी शिकायत
उदयनिधि की इस विवादित टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कषगम’ (TVK) ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है। पार्टी ने पुलिस में केस दर्ज कराने के साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उदयनिधि और द्रमुक की आईटी विंग ने जानबूझकर महिलाओं को नीचा दिखाने, मानसिक पीड़ा पहुंचाने और जन अशांति फैलाने के इरादे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बयान का 2 मिनट 39 सेकंड का वीडियो वायरल किया। वहीं दूसरी तरफ, अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में सैकड़ों डीएमके कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
You Might Be Interested In
- विदेशी निवेश भारत में लाने के लिए सरकार ने पेश किया बिल, विदेशी निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत
- ‘आसाराम को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करने की कोई आवश्यकता नहीं’, AIIMS ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट
- कंगना रनौत को चाहिए था पाकिस्तानी दूल्हा, पकाती थीं ‘मुगलई चिकन’; पुराना VIDEO इंटरनेट पर वायरल
- मोदी सरकार के सख्त रुख से 36 देशों से भारत लाए गए 274 भगोड़े अपराधी, अमित शाह के मार्गदर्शन में बना एकीकृत मॉडल
- E20 पेट्रोल विवाद: PM आवास मार्च निकाल रहे केजरीवाल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, सड़क पर धरने पर बैठे AAP नेता
- फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, हवा के जोरदार झटकों से कई यात्री घायल